रामायण में भगवान ‘राम’  अरुण गोविल BJP में हुए शामिल - Update Now News

रामायण में भगवान ‘राम’  अरुण गोविल BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली। टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Actor Arun Govil) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पश्चिम बंगाल की सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण गोविल ने जयश्रीराम नारे से नाराजगी जाहिर करने को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि जयश्रीराम सिर्फ एक नारा नहीं है। ये उद्घोष है हमारा जीवन संस्कार है। बता दें कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अरुण गोविल का भाजपा में शामिल होना बड़ा अहम माना जा रहा है। इतना ही नहीं कयास लगाए जा रहे है कि अरुण गोविल विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते है।
अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है, तब से राजनीति और नेतृत्व की परिभाषा बदली है। उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति के जरिए देश के लिए कुछ योगदान करना चाहते हैं। उन्हें एक मंच की तलाश थी, जो बीजेपी के रूप में पूरी हुई। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है उससे प्रभावित होकर और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होते हुए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले अभिनेता अरुण गोविल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘समस्त बड़ी ग़लतियों की तह में अहंकार ही मूल कारण होता है।

×
Date : 18 March 2021 Posted By : EDITOR
रामायण में भगवान ‘राम’  अरुण गोविल BJP में हुए शामिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]