Violence on Thailand Cambodia border Indian embassy issues

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी

नई दिल्ली: थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए उनसे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी ‘थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ‘टीएटी न्यूजरूम’ समेत थाईलैंड के आधिकारिक सूत्रों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।” उसने थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के एक पोस्ट के हवाले से कहा कि जिन स्थानों का उल्लेख किया गया है, वहां यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पर्यटन प्राधिकरण ने कहा कि उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट प्रांतों में कई स्थलों की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]