Bangladesh 50th independence Day: बांग्लादेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी , जानें पूरा शेड्यूल - Update Now News

Bangladesh 50th independence Day: बांग्लादेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी , जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। बांग्लादेश के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण मिला तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार भी किया। आज पीएम मोदी ने बांग्लादेश में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए निकलने से पहले एक संदेश लिखा। इस संदेश में उन्होंने लिखा कि इससे एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा जैसे ही मैं कल बांग्लादेश के लिए रवाना हूंगा मैं बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जीवन और आदर्शों को याद करने के लिए जरूर जाऊंगा। उनकी स्मृति को मेरा सम्मान देने के लिए मैं तुंगीपारा में बंगबंधु की समाधि पर जाने के लिए उत्सुक हूं। इसके साथ ही बांग्लादेश के युद्ध मुक्ति के 50 वर्षों के इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ हमारे राजनयिक संबंधों को भी एक नई दिशा में ले जाऊंगा।
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा बांग्लादेश के साथ हमारी साझेदारी हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम इसमें और गहराई और विविधता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रधान मंत्री शेख हसीना के कुशल नेतृत्व में बांग्लादेश की उल्लेखनीय विकास यात्रा का समर्थन करना जारी रखेंगे।
पीएम मोदी ने लिखा मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर 26-27 मार्च 2021 को बांग्लादेश का दौरा करूंगा। मुझे खुशी है कि कोविड ​​-19 महामारी की शुरुआत के बाद से ये मेरी पहली विदेश यात्रा है और यह हमारे पड़ोसी मित्र देश के साथ हो रही है। जिसके साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक, भाषाई और जनसामान्य के रिश्ते हैं।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा मैं सनातन संस्कृति के 51 शक्तिपीठों में से एक प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा करने के लिए भी उत्सुक हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा मैं विशेष रूप से ओरकंडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ अपनी मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जहां से श्री श्रीहरिचंद्र ठाकुर ने अपने पवित्र मंत्र का प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]