Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती को झटका, पासपोर्ट के लिए मंजूरी देने से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया इनकार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को सोमवार को अधिकारियों ने पासपोर्ट देने से मना कर दिया। पासपोर्ट अधिकारी ने महबूबा मुफ्ती को संबोधित एक पत्र में उन्हें सूचित किया है कि जम्मू-कश्मीर सीआईडी, जो कि सत्यापन के लिए नोडल एजेंसी है, ने उन्हें पासपोर्ट देने का विरोध किया है। उन्हें सूचित किया गया है कि वो इसके खिलाफ विदेश मंत्रालय में उपयुक्त प्राधिकारी के सामने अपील कर सकती हैं। वो अपने पासपोर्ट आवेदन को अस्वीकार किए जाने के फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं। बता दें कि इसको लेकर महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जताई है। महबूबा मुफ्ती ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा है कि पासपोर्ट कार्यालय ने मेरा पासपोर्ट जारी करने से CID की रिपोर्ट के आधार पर इनकार कर दिया, क्योंकि यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह अगस्त 2019 से कश्मीर में हासिल की गई सामान्य स्थिति का स्तर है कि पासपोर्ट धारण करने वाला एक पूर्व मुख्यमंत्री एक शक्तिशाली राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के लिहाज से खतरा है।

×
Date : 29 March 2021 Posted By : EDITOR
महबूबा मुफ्ती को झटका, पासपोर्ट के लिए मंजूरी देने से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया इनकार
News Image

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को सोमवार को अधिकारियों ने पासपोर्ट देने से मना कर दिया। पासपोर्ट अधिकारी ने महबूबा मुफ्ती को संबोधित एक पत्र में उन्हें सूचित किया है कि जम्मू-कश्मीर सीआईडी, जो कि सत्यापन के लिए नोडल एजेंसी है, ने उन्हें पासपोर्ट देने का विरोध किया है। उन्हें सूचित किया गया है कि वो इसके खिलाफ विदेश मंत्रालय में उपयुक्त प्राधिकारी के सामने अपील कर सकती हैं। वो अपने पासपोर्ट आवेदन को अस्वीकार किए जाने के फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं। बता दें कि इसको लेकर महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जताई है। महबूबा मुफ्ती ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा है कि पासपोर्ट कार्यालय ने मेरा पासपोर्ट जारी करने से CID की रिपोर्ट के आधार पर इनकार कर दिया, क्योंकि यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह अगस्त 2019 से कश्मीर में हासिल की गई सामान्य स्थिति का स्तर है कि पासपोर्ट धारण करने वाला एक पूर्व मुख्यमंत्री एक शक्तिशाली राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के लिहाज से खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]