Shah Rukh Khan debuts at Ambani Summit, India's new capital

अरबपतियों की नई राजधानी भारत, अंबानी शिखर पर – शाहरुख का डेब्यू

अरबपतियों की नई राजधानी भारत, अंबानी शिखर पर – शाहरुख का डेब्यू

9.55 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अंबानी परिवार नंबर वन

भारत के 1687 लोगों के पास देश की आधी संपत्ति

मुंबई । भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा और देश में अमीरों की तादाद में साल-दर-साल जोरदार इजाफा हो रहा है।एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है और इसके मुताबिक, इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा है। वहीं सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर मुकेश अंबानी का दबदबा दिखा है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं।
भारत में नए अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और ये इजाफा लगातार जारी है। अब भारत में 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं और ये आंकड़ा बीते 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग आधा है.
ये हैं देश के टॉप-3 अरबपति
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है और संपत्ति के इस आंकड़े के साथ उन्हें फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल हुआ है। वहीं दौलत के मामले में गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं और पहली बार टॉप-3 में एंट्री लेते हुए भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में इतिहास रच दिया है।
अमीरों की इस लिस्ट में शाहरुख खान की एंट्री
अमीरों की 2025 लिस्ट में पेरप्लेक्सिटी के फाउंडर 31 साल के अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहली बार इस लिस्ट में आए हैं और 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के टॉप अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा फिर से अरबपति बन गए हैं। भारत में इस साल 13 नए अरबपति जुड़े, जिससे अरबपतियों की संख्या 284 हो गई।
मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस सूची में शामिल
इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116)। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
देश के अमीर लोगों में मुकेश अंबानी टॉप पर

फैमिली/पर्सन संपत्ति एक साल में संपत्ति कितनी बढ़ी या घटी
मुकेश अंबानी फैमिली 9,55,410 करोड़ -6 प्रतिशत
गौतम अडाणी परिवार 8,14,720 करोड़ -30 प्रतिशत
शनी नाडर मल्होत्रा फैमिली 2,84,120 करोड़ नई एंट्री
सायरस पूनावाला फैमिली 2,46,460 करोड़ -15 प्रतिशत
कुमार मंगलम बिड़ला फैमिली 2,32,850 करोड़ -1 प्रतिशत
नीरज बजाज फैमिली 2,32,680 करोड़ +43 प्रतिशत
दिलीप संघवी 2,30,560 करोड़ -8 प्रतिशत
अजीम प्रेमजी फैमिली 2,21,250 करोड़ +16 प्रतिशत
गोपीचंद हिंदूजा फैमिली 1,85,310 करोड़ -4 प्रतिशत
राधाकिशन दमानी फैमिली 1,82,980 करोड़ -4 प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]