Headphones Master Buds Max launched

हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच

हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच

नई दिल्ली । अपने नए प्रीमियम ओवर-इयर हेडफोन मास्टर बडस मेक्स को भारतीय स्मार्ट वियरेबल ब्रांड नोज ने लॉन्च कर दिया है। इस हेडफोन में साउंड बाय बोस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूजर्स को बेहतरीन साउंड क्लैरिटी और गहराई (डेप्थ) प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें एक्टिव नोज केंसेलेशन की सुविधा भी मौजूद है, जो बाहरी शोर को ब्लॉक करके ऑडियो अनुभव को और भी बेहतर बनाती है। नोज के अनुसार, मास्टर बडस मेक्स में 40 एमएम ड्राइवर्स और एचडीसी 5.0 कोडेक सपोर्ट दिया गया है। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20एचझेड से 20,000एचझेड तक है, जिससे यूजर्स को बैलेंस्ड और हाई-डेफिनिशन साउंड मिलता है।
कंपनी का दावा है कि इसका एएनसी सिस्टम 40 डीबी तक नॉइज को कम कर सकता है और इसे 61 फ्रिक्वेंसी पॉइंट्स पर टेस्ट किया गया है, जहां इसने प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट्स की तुलना में 85 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें अडाप्टिव एएनसी और ट्रांसपेरेसी मोड भी है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर बाहरी आवाजें सुन सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें 5 माइक्रोफोन और इन्वायरमेंट नोज केंसेलेशन का सपोर्ट दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है।
इसके अलावा, डायनामिक ईक्यू सिस्टम रियल-टाइम में ऑडियो को एडजस्ट करता है। बैटरी की बात करें तो नोज मास्टर बडस मेक्स एक बार चार्ज होने पर 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है। सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हेडफोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट से करीब 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसका वजन 262 ग्राम है और यह आईपीएक्स4 वॉटर-रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। हेडफोन में ब्ल्यूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, डयूअल डेवाइस पेयरिंग और ऑटो पेयरिंग फीचर मौजूद है, जिससे यह एक साथ दो डिवाइस से जुड़ सकता है।

×
Date : 19 October 2025 Posted By : EDITOR
हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

एयरटेल (Airtel) भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026

📰 Generate e-Paper Clip Airtel – एयरटेल भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026 इस साल मीशो (Meesho), रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और टीवीएस (TVS) सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले ब्रांड रहे हैं; 11 ब्रांड पहली बार भारत के ‘टॉप 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों’ की सूची में शामिल हुए हैं। Mumbai:  – […]