Jio Platforms' net profit rises 13% to Rs 7,379 crore

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए

नई दिल्लीः जियो प्लेटफॉर्म्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि यह वृद्धि प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में वृद्धि और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा- जियोएयरफाइबर की बढ़ती मांग के कारण हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार और डिजिटल व्यवसायों का संचालन करने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स का परिचालन राजस्व सितंबर तिमाही में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 36,332 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 31,709 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सकल राजस्व 42,652 करोड़ रुपए था, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 14.9 प्रतिशत अधिक है। दूरसंचार कंपनियों के लिए एक प्रमुख संकेतक एआरपीयू समीक्षाधीन अवधि में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 211.4 रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 195.1 रुपए था।
जियो के रणनीति प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने वित्तीय नतीजों के बाद कहा, ”इस तिमाही में 83 लाख ग्राहक की शुद्ध वृद्धि हुई। हम इसमें निरंतर वृद्धि देख रहे हैं। एआरपीयू 211.4 है। इसमें 195 से 211 की बढ़ोतरी पिछले साल की शुल्क वृद्धि के बाद हुई है। ऐसा मुख्य रूप से बढ़ते उपयोग और लोगों के 5जी को अपनाने के कारण आ रहा है, क्योंकि हम उपभोक्ताओं को असीमित 5जी प्लान अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।” ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने 4जी और 5जी खंड में अलग-अलग कीमतों पर और ज्यादा डिवाइस लाने के लिए डिवाइस विनिर्माताओं के साथ साझेदारी की है।
उन्होंने कहा, ”हम अभी भी लगभग 22.5 करोड़ या शायद 21.5 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने और उन्हें बेहतर सेवाओं तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।” कंपनी ने बताया कि उसके कुल ग्राहक 50.6 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 23.4 करोड़ से ज्यादा 5जी उपयोगकर्ता, लगभग 2.3 करोड़ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन और लगभग 95 लाख जियोएयरफाइबर होम्स शामिल हैं। जियो ने हर महीने 10 लाख से ज्यादा नए घर जोड़े, जिससे फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़े कुल परिसर लगभग 2.3 करोड़ हो गए। जियोएयरफाइबर के ग्राहकों की संख्या 95 लाख है और इसमें हर महीने 10 लाख से ज्यादा नए घर जुड़ रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने देश में विकसित अपना 5जी ढांचा और फिक्स्ड वायरलेस प्रौद्योगिकी विकसित की है।

×
Date : 19 October 2025 Posted By : EDITOR
जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए
News Image

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए

नई दिल्लीः जियो प्लेटफॉर्म्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 7,379 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि यह वृद्धि प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में वृद्धि और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा- जियोएयरफाइबर की बढ़ती मांग के कारण हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार और डिजिटल व्यवसायों का संचालन करने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स का परिचालन राजस्व सितंबर तिमाही में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 36,332 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 31,709 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सकल राजस्व 42,652 करोड़ रुपए था, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 14.9 प्रतिशत अधिक है। दूरसंचार कंपनियों के लिए एक प्रमुख संकेतक एआरपीयू समीक्षाधीन अवधि में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 211.4 रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 195.1 रुपए था।
जियो के रणनीति प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने वित्तीय नतीजों के बाद कहा, ''इस तिमाही में 83 लाख ग्राहक की शुद्ध वृद्धि हुई। हम इसमें निरंतर वृद्धि देख रहे हैं। एआरपीयू 211.4 है। इसमें 195 से 211 की बढ़ोतरी पिछले साल की शुल्क वृद्धि के बाद हुई है। ऐसा मुख्य रूप से बढ़ते उपयोग और लोगों के 5जी को अपनाने के कारण आ रहा है, क्योंकि हम उपभोक्ताओं को असीमित 5जी प्लान अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।'' ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने 4जी और 5जी खंड में अलग-अलग कीमतों पर और ज्यादा डिवाइस लाने के लिए डिवाइस विनिर्माताओं के साथ साझेदारी की है।
उन्होंने कहा, ''हम अभी भी लगभग 22.5 करोड़ या शायद 21.5 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने और उन्हें बेहतर सेवाओं तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।'' कंपनी ने बताया कि उसके कुल ग्राहक 50.6 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 23.4 करोड़ से ज्यादा 5जी उपयोगकर्ता, लगभग 2.3 करोड़ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन और लगभग 95 लाख जियोएयरफाइबर होम्स शामिल हैं। जियो ने हर महीने 10 लाख से ज्यादा नए घर जोड़े, जिससे फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़े कुल परिसर लगभग 2.3 करोड़ हो गए। जियोएयरफाइबर के ग्राहकों की संख्या 95 लाख है और इसमें हर महीने 10 लाख से ज्यादा नए घर जुड़ रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने देश में विकसित अपना 5जी ढांचा और फिक्स्ड वायरलेस प्रौद्योगिकी विकसित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]