Headphones Master Buds Max launched

हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच

हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच

नई दिल्ली । अपने नए प्रीमियम ओवर-इयर हेडफोन मास्टर बडस मेक्स को भारतीय स्मार्ट वियरेबल ब्रांड नोज ने लॉन्च कर दिया है। इस हेडफोन में साउंड बाय बोस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूजर्स को बेहतरीन साउंड क्लैरिटी और गहराई (डेप्थ) प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें एक्टिव नोज केंसेलेशन की सुविधा भी मौजूद है, जो बाहरी शोर को ब्लॉक करके ऑडियो अनुभव को और भी बेहतर बनाती है। नोज के अनुसार, मास्टर बडस मेक्स में 40 एमएम ड्राइवर्स और एचडीसी 5.0 कोडेक सपोर्ट दिया गया है। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20एचझेड से 20,000एचझेड तक है, जिससे यूजर्स को बैलेंस्ड और हाई-डेफिनिशन साउंड मिलता है।
कंपनी का दावा है कि इसका एएनसी सिस्टम 40 डीबी तक नॉइज को कम कर सकता है और इसे 61 फ्रिक्वेंसी पॉइंट्स पर टेस्ट किया गया है, जहां इसने प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट्स की तुलना में 85 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें अडाप्टिव एएनसी और ट्रांसपेरेसी मोड भी है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर बाहरी आवाजें सुन सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें 5 माइक्रोफोन और इन्वायरमेंट नोज केंसेलेशन का सपोर्ट दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है।
इसके अलावा, डायनामिक ईक्यू सिस्टम रियल-टाइम में ऑडियो को एडजस्ट करता है। बैटरी की बात करें तो नोज मास्टर बडस मेक्स एक बार चार्ज होने पर 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है। सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हेडफोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट से करीब 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसका वजन 262 ग्राम है और यह आईपीएक्स4 वॉटर-रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। हेडफोन में ब्ल्यूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, डयूअल डेवाइस पेयरिंग और ऑटो पेयरिंग फीचर मौजूद है, जिससे यह एक साथ दो डिवाइस से जुड़ सकता है।

×
Date : 19 October 2025 Posted By : EDITOR
हेडफोन मास्टर बडस मेक्स लांच
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]