Corona: कर्फ्यू के बाद भी कोरोना से बेहाल महाराष्ट्र, 24 घंटों में कोरोना के 67,123 नए मामले - Update Now News

Corona: कर्फ्यू के बाद भी कोरोना से बेहाल महाराष्ट्र, 24 घंटों में कोरोना के 67,123 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य की उद्धव सरकार ने 15 दिनों के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर पाबंदी रहेगी। ऐसे में भी महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे अधिक आते जा रहे हैं। बता दें कि शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,123 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से 56,783 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा बात करें इस महामारी से मरने वालों की तो बीते एक दिन में महाराष्ट्र में 419 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। गौरतलब है कि कोरोना से अबतक कुल 30,61,174 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं तो वहीं प्रदेश में सक्रिय मामले 6,47,933 है। आपको बता दें कि इस महामारी की वजह से उद्धव ठाकरे सरकार परेशानी में है। वहीं इस प्रकोप के बीच राजनीति भी अपने चरम पर है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी दल एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने केंद्र सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि नवाब मलिक ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है कि, केंद्र ने रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई करने वाली सभी कंपनियों को धमकाया है और महाराष्ट्र को ये दवा देने के लिए मना किया है। इस आरोप के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। बता दें कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के हालात को लेकर जिस तरह से हर संभव मदद करने की बात कह रही है, ऐसे में नवाब मलिक का ताजा बयान गंभीर आरोप भरा है। बता दें कि आरोप यह भी कि, इस इंजेक्शन का निर्माण करने वाली कंपनियों को धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने इंजेक्शन को सप्लाई किया तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

https://www.mohfw.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]