NATYA RATAN A Multilingual International Festiva Ratan Tata

NATYA RATAN 2025: नाट्य रतन 2025: बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव

NATYA RATAN 2025: नाट्य रतन 2025: बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव

मुंबई | करवान थिएटर ग्रुप, मुंबई द्वारा प्रस्तुत एवं क्यूरेटेड क्लासिक्स द्वारा परिकल्पित नाट्य रतन – बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का आयोजन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक मुंबई के प्रतिष्ठित यशवंत नाट्य मंदिर, माटुंगा (पश्चिम) में किया जाएगा।
वर्ष 2025 का यह संस्करण “रतन टाटा को रंगमंचीय श्रद्धांजलि: एक स्मरणीय विरासत” विषय पर आधारित है और स्वर्गीय श्री रतन टाटा की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव उनके जीवन मूल्यों—उत्कृष्टता, ईमानदारी, विनम्रता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सांस्कृतिक दूरदृष्टि—को समर्पित एक भावपूर्ण रंगमंचीय श्रद्धांजलि है। नाट्य रतन को एक वार्षिक रंगमंच महोत्सव के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय रंगमंच के माध्यम से श्री रतन टाटा की स्मृति और विरासत को सतत सम्मान प्रदान करना है। चार दिवसीय इस क्यूरेटेड थिएटर फेस्टिवल में कुल 12 चयनित नाटकों की प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें हिंदी, मराठी और अंग्रेज़ी भाषाओं के नाटक शामिल हैं। महोत्सव में शास्त्रीय, समकालीन, क्षेत्रीय एवं प्रयोगात्मक रंगमंच की विविध विधाओं को मंच मिलेगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई ये प्रस्तुतियाँ भारतीय और वैश्विक रंगमंचीय कथा-वाचन की समृद्ध परंपरा और विविधता को रेखांकित करेंगी।
नाट्य रतन की स्थापना अभिषेक नारायण द्वारा की गई है। इस महोत्सव कोअस्तित्वएवं MumbaiTheatreGuide.com का सहयोग प्राप्त है। यह आयोजन रंगमंच प्रेमियों, कलाकारों, विचारकों एवं सांस्कृतिक संरक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करने का प्रयास है, जहाँ सामाजिक सरोकारों से जुड़े, विचारोत्तेजक और सार्थक रंगमंच का उत्सव मनाया जाएगा।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace” Mumbai witnessed the grand launch of the ‘Bhaktidwar Television App’, a platform that brings together devotion, spirituality and modern technology. Legendary bhajan singer and Padma Shri awardee Anup Jalota launched the […]

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम पं. हृदयनाथ मंगेशकर और प्रसाद ओक को व्ही. शांताराम पुरस्कार, सलीम खान के लिए हेलेन ने ग्रहण किया राज कपूर जीवनगौरव सम्मान. मुंबई। मराठी सिनेमा की समृद्ध परंपरा, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित […]