Kapil considers Gambhir a manager, not a coach.

गंभीर को कोच नहीं मैनेजर मानते हैं कपिल

गंभीर को कोच नहीं मैनेजर मानते हैं कपिल

कोलकाता । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि आज के समय को देखते हुए गौतम गंभीर को आप कोच नहीं मैनेजर कह सकते हैं। गंभीर के कामकाज की हो रही आलोचनाओं के बीच ही कपिल ने कहा कि आज जो गंभीर या अन्य कोच कर रहे हैं। उसमें व मुख्य रुप से खिलाड़ियों को कोचिंग देने से ज्यादा उनका ‘प्रबंधन’ कर रहे हैं। गौरततब है कि दक्षिण फ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की हार के बाद से ही गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं। उनके खिलाड़ियों में लगातार बदलाव करने और अधिक ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की रणनीति की भी आलोचना हुई है। कपिल ने कहा कि आज के समय में जो काम किया जा रहा है उसको देखें तो क्रिकेट में ‘कोच’ शब्द सही नहीं है। आज कोच केवल मैनेज कर रहे हैं, एक बल्लेबाज कैसे किसी विकेटकीपर या गेंदबाज को कुछ सिखा सकता है। इसलिए गंभीर को कोच नहीं कहा जा सकता है। वह टीम के मैनेजर हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आप कोच कहते हैं तो कोच वह होता है जिससे मैं स्कूल और कॉलेज में सीखता हूं। वे लोग मेरे कोच थे। वे मुझे मैनेज कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा कि एक मैनेजर के तौर पर आप उन्हें प्रोत्साहन देते हैं कि आप यह कर सकते हैं क्योंकि जब आप मैनेजर बनते हैं तो युवा लड़के आप पर भरोसा करते हैं।’’ कपिल ने कहा कि अगर सुनील गावस्कर इस दौर में खेलते तो वह सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज होते। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे क्रिकेट में सब कुछ पसंद है। टी20, टी10, एकदिवसीय, सब कुछ। मैं हमेशा एक बात और कहता हूं। मैंने कहा कि अगर सुनील गावस्कर इस दौर में खेलते तो वह टी20 में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते।’’कपिल ने कहा, ‘‘जिन लोगों का डिफेंस मज़बूत होता है उनके लिए आक्रामक शॉट खेलना आसान होता है। डिफेंस मुश्किल होता है। इसलिए मैंने हमेशा कहा है कि उस इंसान को याद रखें जिसका डिफेंस शानदार है, वह हमेशा आक्रामक होकर खेल सकता है क्योंकि उसके पास उतना अतिरिक्त समय होता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को 1-0 से हराया न्यू जर्सी: स्पेन ने 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यू जर्सी के स्टेडियम में खेले […]

FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड महंगे टिकट, फिर भी फीफा विश्व कप में फैंस की दीवानगी चरम पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड महंगे टिकट, फिर भी फीफा विश्व कप में फैंस की दीवानगी चरम पर फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई रात 12:30 (भारतीय समय के अनुसार) मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन और मौजूदा विश्व तथा दक्षिण अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। दोनों […]