pulled off by CM Nitish big offer from the Jharkhand government

सीएम नीतीश ने जिसका नकाब खींचा उस डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड सरकार का बड़ा ऑफर

सीएम नीतीश ने जिसका नकाब खींचा उस डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड सरकार का बड़ा ऑफर

रांची । बिहार में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के साथ हुए विवादित घटनाक्रम के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सीधे तौर पर डॉ नुसरत को तीन लाख रुपये मासिक वेतन पर मनचाही पोस्टिंग, सरकारी आवास और पूर्ण सुरक्षा का प्रस्ताव दिया है।
दरअसल बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा मंच पर प्रमाण पत्र देते समय डॉ नुसरत का नकाब खींचने के विवादित घटनाक्रम के बाद रांची से यह प्रस्ताव उनके लिए आया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड स्वास्थ्य सेवा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में 3 लाख रुपये मासिक वेतन, मनचाही पोस्टिंग, सरकारी आवास और पूर्ण सुरक्षा शामिल है। मंत्री ने कहा कि उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर पर कराई जाएगी, ताकि उन्हें सम्मान और सुरक्षा दोनों का भरोसा मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने बयान में कहा कि बिहार में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना न केवल अमर्यादित है, बल्कि मानव गरिमा और संविधान के मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा, “मैं पहले एक डॉक्टर हूं, फिर मंत्री। किसी डॉक्टर, बेटी या महिला के सम्मान से समझौता झारखंड में संभव नहीं है। इस घटना ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।”
विपक्ष ने महिला की गरिमा का अपमान बताया
कांग्रेस और आरजेडी सहित कई विपक्षी दलों ने इस घटना को महिला की गरिमा का अपमान बताया और मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल खड़े किए। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अपमानित महसूस करने के कारण डॉक्टर नुसरत परवीन ने नौकरी लेने से इनकार कर दिया है। यहां तक कहा गया कि अपमानित डॉक्टर नुसरत प्रदेश छोड कहीं और चली गई हैं। हालांकि, 20 दिसंबर को आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया कि वह सरकारी तिब्बी कॉलेज में अपनी पोस्ट जॉइन करेंगी। झारखंड सरकार के इस प्रस्ताव को महिला सम्मान और पेशेवर गरिमा के पक्ष में एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा – यह नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का है प्रदर्शन नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस […]

एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी -भांगर विस्फोट मामला: देसी बम बरामदगी के बाद तेज हुई जांच -संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भांगर विस्फोट मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न इलाकों में […]