Suryakumar Yadav captain the Indian team in the T20 World Cup

T20 विश्वकप में सूर्यकुमार करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, शुभमन बाहर हुए

अक्षर होंगे उपकप्तान, ईशान किशन की वापसी

मुम्बई । अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली (बीसीसीआई) चयन समिति ने आगामी टी20 विश्वकप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे पर इस टीम में उपकप्तान शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। शुभमन अभी तक अपनी चोट से नहीं उबर पाये हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को मिली है। अक्षर पहले भी उपकप्तानी संभाल चुके हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी। टी20 विश्वकप की मेजबानी 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से करेंगे।
शुभमन के अलावा युव विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं पिछले दो साल से टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है। ईशान को बैकअप के तौर पर रखा गया है। वह विकेटकीपर होने के साथ ही सलामी बल्लेबाज भी हैं। ईशान ने झारखंड की कप्तान करती हुए मुश्ताक अल ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका लाभ उन्हें मिला है। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है। रिंकू बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और आक्रामक बल्लेबाजी से मैच बदलने में माहिर हैं हालांकि पिछले कुछ समय से वह लय में नहीं हैं। इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा दिखलाया है।
टीम इस प्रकार है :
पिछली खिताब विजेता टीम के सात खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे :
इसबार टीम में साल 2024 में विजयी टीम के सात खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। इसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल हैं। रोहित, विराट और जडेजा ने संन्यास लिया है जबकि मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ और चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
टीम इस प्रकार है :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)

×
Date : 21 December 2025 Posted By : EDITOR
T20 विश्वकप में सूर्यकुमार करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, शुभमन बाहर हुए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]