Malwa Journalists Forum Indore Lokendra Singh Thanwar

Malwa Journalists Forum Indore : सैनिक बॉर्डर पर और पत्रकार समाज में हमेशा सजक होते हैं – मंगल दास महाराज

Malwa Journalists Forum Indore : सैनिक बॉर्डर पर और पत्रकार समाज में हमेशा सजक होते हैं – मंगल दास महाराज

मालवा जर्नलिस्ट फोरम का मिलन समारोह सम्पन्न

इंदौर। बॉर्डर पर सैनिक जिस तरह देश की रक्षा करते हैं उसी तरह समाज में रहकर समाज के रक्षा के लिए पत्रकार हमेशा सजक रहकर सच्चाई को उजागर करने का काम करता है। अगर पत्रकार सो गया तो देश सो जाएगा। इसलिए पत्रकार हर पल की खबर जनता के सामने रखता है। लोकतंत्र के लिए पत्रकार का सजक रहा ना बेहद जरूरी है। यह बात मंगलदास महाराज ने मालवा जर्नलिस्ट फोरम के मिलन समारोह बतौर अतिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर, नाव घाट, नावघाट बड़वाह में आयोजित किया गया था । संस्था की जानकारी सचिव प्रवीण जोशी दी। मालवा जर्नलिस्ट फोरम की ओर से अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, सरिता शर्मा, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला ने महंत खाकी महाराज का शाल -श्रीफल और मोतियों की माला से अभिनंदन किया गया। सरिता शर्मा ने खाकी महाराज को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया। कार्यक्रम में डॉ. कमल हेतावल,राजेंद्र सचदेव ,कमलेश श्रीवास्तव, कल्याण सिंह चांदना, दिनेश देशमुख, विजय सालविया ,डॉ. ममता शुक्ला, शुभम अग्रवाल, रविकांत वर्मा, दिलीप सोलंकी , श्रीराम कर्मा , संजय जोशी ,चंद्रकांत मरमट विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जोशी ने किया। आभार माना कमल हेतावल ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में TiE इंदौर ने बजट प्रभाव पर की अहम चर्चा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में TiE इंदौर ने बजट प्रभाव पर की अहम चर्चा स्टार्टअप सेक्टर को मिलेगा नया बूस्ट इंदौर । TiE इंदौर द्वारा ‘IT, ITES, GCCs और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर केंद्रीय बजट के प्रभाव’ विषय पर एक व्यावहारिक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें सांसद शंकर लालवानी (MP […]

राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव दलहन उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता हासिल करना हमारा लक्ष्य: केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय दलहन मिशन के पोर्टल का किया शुभारंभ राष्ट्रीय दलहन मिशन में […]