CM केजरीवाल का बड़ा फैसला- दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन - Update Now News

CM केजरीवाल का बड़ा फैसला- दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या चिंताजनक है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अस्पतालों पर काफी दबाव की स्थिति है। वहीं ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की कमी को देखते हुए हालात चिंताजनक हो गए हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को फैसला लिया है कि, दिल्ली में लागू लॉकडाउ को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 19 अप्रैल की रात से लॉकडाउन लगा था जोकि 26 अप्रैल की सुबह सात बजे तक जारी था। वहीं मामलों पर नियंत्रण ना पाते देख केजरीवाल ने इसे और आगे बढ़ाते हुए 3 मई की सुबह तक कर दिया था। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में तीसरी बार दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों का अनियंत्रण होना केजरीवाल सरकार के लिए मुसीबत बना हुआ है। बीते दिनों इसको लेकर केजरीवाल सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से जमकर फटकार मिली थी। बता दें कि मंगलवार को केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन, रेमडेशिविर और दूसरे मेडिकल सप्लाई की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद -राज्य में अब ईंधन के लिए मची अफरातफरी अमरावती। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर अब भारतीय जमीन पर […]

राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज -राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंची नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्यसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप से अलग […]