Russian vaccine Sputnik V की पहली खेप पहुंची भारत - Update Now News

Russian vaccine Sputnik V की पहली खेप पहुंची भारत

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश को दुनिया के अन्य देशों से भी मदद मिल रही है। गौरतलब है कि, भारत में कोरोना वायरस की वजह से बने हालात को देखते हुए अन्य मित्र देशों की तरफ से भारत को वैक्सीन की सप्लाई हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को रूस से Sputnik V की पहली खेप भारत पहुंची है। Sputnik V को लेकर दावा है कि यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 90 फीसदी तक कामगर है। इस वैक्सीन के भारत आने से देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को बल मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने के मकसद से केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में स्पुतनिक V को इमेरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। वहीं भारत में कल तक (30 अप्रैल) कोरोनावायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ। बात करें तो देश में कोरोना के मामलों की तो पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 4,01,993 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 3,523 लोगों ने अपनी जान गवाई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,01,993 नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]