Speaking on the historic victory in Bengal Modi says Years of

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी- वर्षों की साधना सिद्ध

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले मोदी- वर्षों की साधना सिद्ध

-प्रधानमंत्री बंगाली धोती पहनकर पहुंचे मुख्यालय
-पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोकतंत्र की ताकत को बताया जीत का आधार
-पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की भी की सराहना

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि अंतिम परिणामों की औपचारिक घोषणा का इंतजार है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली परंपरागत धोती पहनकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस जीत को “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” बताते हुए कहा कि यह वर्षों की साधना, मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी चेहरे पर होती है, वही खुशी आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिखाई दे रही है। उन्होंने खुद को एक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह पार्टी के हर कार्यकर्ता की खुशी में सहभागी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा है और “परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स” पर जनता की मुहर है। साथ ही “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी उन्होंने इस जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है जो देश की रगों में बहता है। उन्होंने जोर देकर कहा, आज लोकतंत्र ही नहीं, संविधान और संवैधानिक संस्थाएं भी जीती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों में रिकॉर्ड मतदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की “सबसे उजली तस्वीर” बताया। इसके अलावा उन्होंने उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में पार्टी की जीत पर संतोष जताया।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में यह पहला चुनाव था और कार्यकर्ताओं को मिला उनका मार्गदर्शन इस सफलता में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जीत और हार चुनाव का हिस्सा है, लेकिन इन चुनावों के जरिए भारत ने दुनिया को एक बार फिर दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को -जुगल कर्नाटक में आयोजित दो दिवसीय समारोह में संतों का सानिध्य, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बेंगलोर। कर्नाटक के जुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज ‘जंगल वाले बाबा’ के समाधि मंदिर का […]

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में बीजेपी का तूफान! शुभेंदु ने फिर ममता को दी करारी शिकस्त”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱West Bengal Election Result 2026: बंगाल में बीजेपी का तूफान! शुभेंदु ने फिर ममता को दी करारी शिकस्त” kolkataL: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी […]