Trump's Visit to China A Grand Welcome for Trump in China

Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत

Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत

UNN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।
व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीड‍िया रैप‍िड र‍िस्‍पांस ‘एक्‍स’ अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत क‍िया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास ‘फिस्ट पंप’ (मुट्ठी लहराने का इशारा) क‍िया। राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

×
Date : 14 May 2026 Posted By : EDITOR
Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत
News Image

Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत

UNN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।
व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीड‍िया रैप‍िड र‍िस्‍पांस 'एक्‍स' अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत क‍िया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास 'फिस्ट पंप' (मुट्ठी लहराने का इशारा) क‍िया। राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]