After Amul Mother Dairy has also hiked milk prices new rates today

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

Mumbai: आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई कीमत 14 मई यानी गुरुवार से ही लागू हो जाएंगी. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगी. अमूल ने दूध के ये दाम पूरे भारत में बढ़ाए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. यानी गुरुवार से ही अमूल का एक लीटर वाला पैकेट 2 रुपये महंगा मिलेगा.कीमतों में यह ताजा बदलाव अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं.
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. मदर डेयरी के दूध की बढ़ी हुई कीमतें भी गुरुवार से ही लागू होंगी.मदर डेयरी ने बताया कि एक साल में किसानों से दूध खरीद की कीमत बढ़ने के बावजूद इसका असर ग्राहकों पर पड़ने नहीं दिया गया. कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत के कारण कीमत बढ़ाई गई है.
अमूल ने अपने सभी दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. अब तक अमूल का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर का आता था. गुरुवार से यह 70 रुपये का मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव UNN: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। अमेरिकी सीनेट में संशोधित बिल पेश किया गया है, जिसमें रूस से तेल और गैस […]

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार […]