CBSE Class 12 Results Declared: 85.20 Percent Students Pass

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित: 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित: 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

-पास प्रतिशत में आई 3 प्रतिशत की कमी

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किए हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत कम है। सीबीएसई बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का उपयोग किया था।
छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने के कई तरीके उपलब्ध हैं। यदि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या हो या सर्वर डाउन हो, तब छात्र एसएमएस भेजकर भी अपने विषयवार अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डिजीलॉकर और उमंग एप्लिकेशन पर भी मार्कशीट उपलब्ध है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन जारी किए गए सीबीएसई एग्जाम के स्कोर कार्ड केवल अनंतिम (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना आवश्यक होगा।
सीबीएसई बोर्ड ने इस साल भी मैरिट लिस्ट जारी नहीं की है और न ही किसी टॉपर की घोषणा की है। बोर्ड ने सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जिसमें देशभर से 17 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का बड़े पैमाने पर उपयोग किया। हालांकि, कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंकों को अपलोड करने में देरी के कारण परिणाम घोषित होने में थोड़ा समय लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई हिमालय में आई भीषण ग्लेशियर-जनित बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 682 तक पहुंच गया है, जबकि करीब […]

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]