MP: मप्र में 15 मई तक बढ़ाया जनता कर्फ्यू, जारी रहेगी सख्ती, विवाह जैसे आयोजनों को नहीं मिलेगी अनुमति - Update Now News

MP: मप्र में 15 मई तक बढ़ाया जनता कर्फ्यू, जारी रहेगी सख्ती, विवाह जैसे आयोजनों को नहीं मिलेगी अनुमति

 

इंदौर। मप्र में जनता कर्फ्यू की अवधि को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हम निर्णायक दौर में पहुंच गाए हैं और अब हम कोरोना पर अंतिम प्रहार कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि समस्त आवश्यक दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। इससे पहले मप्र में 7 मई तक जनता कर्फ्यू लागू किया गया था। मप्र में रविवार (16 मई) का जनता कर्फ्यू पहले से ही लागू हैं अत: यह जनता कर्फ्यू अब 17 मई सोमवार सुबह 6 बजे ही खुलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी-विवाह के कारण संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ जाता है। ऐसी परिस्थितियां हमें विवाह जैसे आयोजन की इजाजत नहीं देते हैं। मैं अपने सभी जनप्रतिनिधियों साथियों से आग्रह करता हूं कि मई में शादियां न हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यदि तीसरी लहर आती है तो उसके लिए भी हेल्थ इंफ़्रा तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में ऑक्सिजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, सिटी स्कैन आदि मशीनें लगाई जा रही हैं। प्रदेश में 95 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]