Akshay Kumar Welcome to the Jungle' is Bollywood's biggest

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 2026 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म

एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के दौर में ‘वेलकम टू द जंगल’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म

Mumbai: ऐसे समय में जब हिंदी सिनेमा दर्शकों को लगातार एक्शन, थ्रिलर और हिंसा से भरपूर फिल्में परोस रहा है, वहीं वेलकम टू द जंगल एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आ रही है जो पूरी तरह से बड़े पर्दे की मनोरंजक स्ट्रेसबस्टर साबित हो सकती है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली इस फिल्म में एक बेहद दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी और यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक बन चुकी है।
वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है अक्षय कुमार का उस कॉमिक स्पेस में वापसी करना, जिसके लिए दर्शक उन्हें वर्षों से पसंद करते आए हैं। दशकों से अक्षय कुमार ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, वेलकम, हाउसफुल जैसी फिल्मों के जरिए अपनी कॉमेडी की मजबूत विरासत बनाई है। बेतहाशा अराजक परिस्थितियों में भी गंभीर चेहरा बनाए रखना, अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से हास्यासद स्थितियों को और प्रभावी बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। यही वजह है कि वेलकम टू द जंगल दर्शकों को एक बार फिर क्लासिक अक्षय कुमार वाली कॉमेडी का अनुभव कराने की क्षमता रखती है, जिसे पारिवारिक दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं।
इसके अलावा फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी विशाल और दमदार स्टारकास्ट है। ऐसे दौर में जब मल्टीस्टारर या दो हीरो वाली फिल्में बनाना भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है, क्योंकि इसमें एक्शन संयोजन, बजट और कलाकारों की तारीखों का तालमेल बिठाना मुश्किल होता है, वेलकम टू द जंगल ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े सहित कई कलाकारों को एक साथ लाने का काम किया है। इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को हर आयु वर्ग के दर्शकों तक पहुंचाने की क्षमता देती है। बड़े दर्शकों को पुरानी यादों का एहसास मिलेगा, पारिवारिक दर्शकों को साफ-सुथरी कॉमेडी का आनंद मिलेगा और युवा दर्शकों को मीम्स, रील्स और इतने सारे लोकप्रिय चेहरों को एक साथ देखने का रोमांच मिलेगा।
वेटरन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में आज के समय की जरूरत हैं। उन्होंने कहा, “70, 80 और 90 के दशक में बहुत सारी स्ट्रेसबस्टर फिल्में बनती थीं। लेकिन कहीं न कहीं हम उस रास्ते से भटक गए और हमने मेट्रो शहरों और विदेशी दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में बनाना शुरू कर दिया। मैं यह नहीं कह रहा कि यह गलत है, लेकिन अगर आपको बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित करना है तो उन्हें मनोरंजन चाहिए और वे कल्पना की दुनिया में जाना चाहते हैं। यह बेहद जरूरी है कि हम दर्शकों को वही दें जो वे देखना चाहते हैं, न कि जो हम उन्हें दिखाना चाहते हैं। दोनों में बहुत फर्क है। मेरा मानना है कि मनोरंजन कभी पुराना नहीं होगा, बशर्ते हम उसी तरह का सिनेमा पेश करें। उन्होंने आगे कहा, “कोई अपनी सेहत को लेकर चिंतित होगा, कोई आर्थिक परेशानियों के बारे में सोच रहा होगा, तो कोई अपने करियर और कामकाज को लेकर परेशान होगा। ऐसे समय में स्ट्रेसबस्टर फिल्मों की जरूरत है, जहां दर्शक ढाई या तीन घंटे के लिए अपनी परेशानियां, मुश्किलें और चिंताएं भूल जाएं। यही वजह थी कि एक समय पर ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती थीं। लेकिन हमने धीरे-धीरे इस तरह की फिल्में बनाना कम कर दिया। वेलकम जैसी फिल्में मनोरंजन का पर्याय हैं। अगर यह फिल्म अपने वादे पर खरी उतरती है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। हम लोग अपने दायरे में बैठकर बहुत कुछ कह सकते हैं कि क्या चलेगा और क्या नहीं, लेकिन आखिरकार फैसला दर्शक ही करते हैं।”वेलकम फ्रेंचाइज़ी की अपनी एक जबरदस्त पहचान और यादगार विरासत रही है। उदय शेट्टी, मजनू भाई, घुंघरू और आरडीएक्स जैसे किरदारों से लेकर इसके मशहूर संवादों तक, वेलकम की दुनिया हमेशा रंगीन और मनोरंजक किरदारों से भरी रही है। अब वेलकम टू द जंगल के पास इस विरासत को आगे बढ़ाने का सुनहरा मौका है।
वेटरन ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि वेलकम के पहले दोनों भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उन्होंने शानदार कारोबार किया था। आज भी इसकी जबरदस्त रिकॉल वैल्यू है। इस पर आज भी मीम्स बनाए जाते हैं। यह उन चुनिंदा फ्रेंचाइज़ियों में से एक है जिसकी पहचान आज की पीढ़ी के बीच भी बनी हुई है। यह ऐसा शीर्षक है जिसके बारे में आप पहले से कह सकते हैं कि यह मजेदार, मनोरंजक और भरपूर एंटरटेनमेंट से भरी होगी।”उन्होंने आगे कहा, “फिल्म का टाइटल ट्रैक भी लोकप्रिय हो चुका है। उसमें ‘आलू ले लो’ और ‘कांदा ले लो’ जैसी लाइनें जोड़ी गई हैं, जो पहले से ही लोकप्रिय हैं। फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले मौजूद हैं। इसलिए यह पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर होगी। फिलहाल इसके नाम, स्टारकास्ट और बाकी चीजों को देखते हुए इसकी आधी लड़ाई तो पहले ही जीत ली गई है।”
तरण आदर्श ने यह भी कहा कि आज के समय में इतनी बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में बहुत कम देखने को मिलती हैं।
उन्होंने कहा, “यह फिल्म मुझे पुराने दौर की मल्टीस्टारर फिल्मों की याद दिलाती है। आजकल इतनी बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में नहीं बनतीं। कई कारणों से कलाकार अब ऐसी फिल्मों में काम करना पसंद नहीं करते। लेकिन मल्टीस्टारर फिल्में देखने का अपना अलग ही मजा होता है। एक टिकट की कीमत में आपको इतने सारे सितारे देखने को मिलते हैं। और अगर फिल्म मनोरंजन से भरपूर हो तो फिर इससे बेहतर क्या हो सकता है? इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लाना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है और इस फिल्म के निर्माताओं ने यह कर दिखाया है।”अतुल मोहन ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा, “निर्माताओं को इसके लिए सलाम। पहले के दौर में मल्टीस्टारर फिल्में खूब बनती थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह चलन खत्म हो गया। आज ऐसी फिल्में बहुत कम बनती हैं। वेलकम टू द जंगल सिर्फ एक मल्टीस्टारर फिल्म नहीं है, बल्कि एक सफल कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा भी है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही वजह है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।”इन सभी कारणों को देखते हुए वेलकम टू द जंगल में 2026 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म बनने की पूरी क्षमता दिखाई देती है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली सहित कई कलाकार नजर आएंगे। अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स तथा राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन के बैनर तले राकेश डांग और वेदांत विकास बाली द्वारा निर्मित है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार है।

https://www.youtube.com/watch?v=3CDOd4GdcUQ&list=RD3CDOd4GdcUQ&start_radio=1
×
Date : 04 June 2026 Posted By : EDITOR
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 2026 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date

📰 Generate e-Paper Clip Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date Mumbai: After Kesari, Raazi, SherShah, and Kesari: Chapter 2, Karan Johar is all set to bring forward the story of another unsung legend to the […]

‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट

📰 Generate e-Paper Clip ‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ट्रेलर में दिखी प्यार और दोस्ती की झलक Mumbai: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, और यह फिल्म के अनोखे टाइटल […]