Welcome to the Jungle: Akshay Kumar says a film's success

मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle : अक्षय कुमार बोले- फिल्म की कामयाबी कंटेंट से तय होती है…

अक्षय कुमार से बातचीत के कुछ प्रमुख अंशों पर एक नज़र …

UNN @ Varsha Parikh : बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar अपनी बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता केवल प्रचार या बड़े इवेंट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी अपनी किस्मत और दर्शकों से जुड़ाव पर होती है। अक्षय कुमार का मानना है कि अगर किसी फिल्म में दम है, तो दर्शक उसे जरूर स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हर फिल्म की अपनी यात्रा और भाग्य होता है, इसलिए सिर्फ हाइप के भरोसे सफलता नहीं मिलती।

अक्षय कुमार ने बताई ‘वेलकम टू द जंगल’ करने की वजह

अक्षय कुमार ने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी थी, जिसे दिवंगत लेखक Neeraj Vora ने लिखा था। उन्होंने बताया कि नीरज वोरा के साथ उनका पुराना और सफल रिश्ता रहा है और वे उनकी कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर चुके हैं। अक्षय के अनुसार, दूसरी बड़ी वजह यह थी कि फिल्म की कहानी पूरी टीम को पसंद आई। साथ ही यह Firoz Nadiadwala की फिल्म है, जिनके साथ वह करीब 11-12 साल बाद काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लेकर फिल्म बनना कम देखने को मिलता है, इसलिए पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है।
फिल्म की विशाल स्टारकास्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षय ने बताया कि शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं थी। सभी कलाकार एक टीम की तरह काम कर रहे थे और किसी ने भी स्क्रीन स्पेस या डायलॉग्स को लेकर कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि सेट पर सहयोग और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, यहां तक कि कुछ कलाकार अपने संवाद दूसरे कलाकारों को देने के लिए भी तैयार थे।
निर्देशक Ahmed Khan की इस फिल्म में Disha Patani, Raveena Tandon, Paresh Rawal, Suniel Shetty, Jackie Shroff, Jacqueline Fernandez और Arshad Warsi सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=LCcQZv4uzcg&list=RDMMLCcQZv4uzcg&start_radio=1
×
Date : 25 June 2026 Posted By : EDITOR
मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle : अक्षय कुमार बोले- फिल्म की कामयाबी कंटेंट से तय होती है…
News Image

मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle : अक्षय कुमार बोले- फिल्म की कामयाबी कंटेंट से तय होती है...

अक्षय कुमार से बातचीत के कुछ प्रमुख अंशों पर एक नज़र ...

UNN @ Varsha Parikh : बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar अपनी बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता केवल प्रचार या बड़े इवेंट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी अपनी किस्मत और दर्शकों से जुड़ाव पर होती है। अक्षय कुमार का मानना है कि अगर किसी फिल्म में दम है, तो दर्शक उसे जरूर स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हर फिल्म की अपनी यात्रा और भाग्य होता है, इसलिए सिर्फ हाइप के भरोसे सफलता नहीं मिलती।

अक्षय कुमार ने बताई ‘वेलकम टू द जंगल’ करने की वजह

अक्षय कुमार ने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी थी, जिसे दिवंगत लेखक Neeraj Vora ने लिखा था। उन्होंने बताया कि नीरज वोरा के साथ उनका पुराना और सफल रिश्ता रहा है और वे उनकी कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर चुके हैं। अक्षय के अनुसार, दूसरी बड़ी वजह यह थी कि फिल्म की कहानी पूरी टीम को पसंद आई। साथ ही यह Firoz Nadiadwala की फिल्म है, जिनके साथ वह करीब 11-12 साल बाद काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लेकर फिल्म बनना कम देखने को मिलता है, इसलिए पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है।
फिल्म की विशाल स्टारकास्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षय ने बताया कि शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं थी। सभी कलाकार एक टीम की तरह काम कर रहे थे और किसी ने भी स्क्रीन स्पेस या डायलॉग्स को लेकर कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि सेट पर सहयोग और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, यहां तक कि कुछ कलाकार अपने संवाद दूसरे कलाकारों को देने के लिए भी तैयार थे।
निर्देशक Ahmed Khan की इस फिल्म में Disha Patani, Raveena Tandon, Paresh Rawal, Suniel Shetty, Jackie Shroff, Jacqueline Fernandez और Arshad Warsi सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=LCcQZv4uzcg&list=RDMMLCcQZv4uzcg&start_radio=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]