Record broken at Tirupati temple 97 crore donation in a single day

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की आहट के बीच, पुराने नियमों का फायदा उठाने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिकॉर्ड तोड़ 96.98 करोड़ रुपए का भारी-भरकम दान दिया।
दरअसल ट्रस्ट ने वीआईपी सुविधाओं और दर्शन प्रबंधन में कुछ बदलाव किए हैं, जो मंगलवार आधी रात से लागू हुए। ट्रस्ट के अनुसार इसके पहले बुकिंग कराने वाले लोगों पर नए नियम लागू नहीं होंगे इसलिए लोगों ने उससे पहले ही पुराने नियमों के तहत दान की झड़ी लगा दी। संशोधित नीति के तहत अब स्लैब सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। अब दानदाताओं को उनकी सटीक दान राशि के आधार पर विशेष प्रवेश दर्शन, सुपाथम प्रवेश, ब्रेक दर्शन, सुप्रभातम सेवा, कल्याणोत्सवम में भागीदारी, आवास की व्यवस्था और लड्डू, रेशमी वस्त्र, सोने-चांदी के सिक्के जैसे उपहार मिलेंगे। यह विशेषाधिकार 20 वर्ष और संस्थानों के लिए 15 वर्ष तक मान्य रहेंगे।
2460 दानदाताओं ने दिया दान
मंगलवार को कुल 2,460 दानदाताओं ने योगदान दिया, जिनमें से 2,354 ने ऑनलाइन और 106 ने ऑफलाइन माध्यम चुना। इनमें से 1,212 लोगों ने 1 लाख से 10 लाख रुपये के बीच, जबकि 1,246 भक्तों ने 10 लाख से 25 लाख रुपए के बीच का दान दिया। वहीं, दो बड़े श्रद्धालुओं ने 1 करोड़ रुपए या उससे अधिक की राशि मंदिर को समर्पित की।

×
Date : 17 July 2026 Posted By : EDITOR
तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान
News Image

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड... एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की आहट के बीच, पुराने नियमों का फायदा उठाने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिकॉर्ड तोड़ 96.98 करोड़ रुपए का भारी-भरकम दान दिया।
दरअसल ट्रस्ट ने वीआईपी सुविधाओं और दर्शन प्रबंधन में कुछ बदलाव किए हैं, जो मंगलवार आधी रात से लागू हुए। ट्रस्ट के अनुसार इसके पहले बुकिंग कराने वाले लोगों पर नए नियम लागू नहीं होंगे इसलिए लोगों ने उससे पहले ही पुराने नियमों के तहत दान की झड़ी लगा दी। संशोधित नीति के तहत अब स्लैब सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। अब दानदाताओं को उनकी सटीक दान राशि के आधार पर विशेष प्रवेश दर्शन, सुपाथम प्रवेश, ब्रेक दर्शन, सुप्रभातम सेवा, कल्याणोत्सवम में भागीदारी, आवास की व्यवस्था और लड्डू, रेशमी वस्त्र, सोने-चांदी के सिक्के जैसे उपहार मिलेंगे। यह विशेषाधिकार 20 वर्ष और संस्थानों के लिए 15 वर्ष तक मान्य रहेंगे।
2460 दानदाताओं ने दिया दान
मंगलवार को कुल 2,460 दानदाताओं ने योगदान दिया, जिनमें से 2,354 ने ऑनलाइन और 106 ने ऑफलाइन माध्यम चुना। इनमें से 1,212 लोगों ने 1 लाख से 10 लाख रुपये के बीच, जबकि 1,246 भक्तों ने 10 लाख से 25 लाख रुपए के बीच का दान दिया। वहीं, दो बड़े श्रद्धालुओं ने 1 करोड़ रुपए या उससे अधिक की राशि मंदिर को समर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]