Controversy surrounds new Education Minister too accused

नए शिक्षा मंत्री पर भी विवाद, ‘रेपिस्टों का बचाव करने वाला बताया’

नए शिक्षा मंत्री पर भी विवाद, ‘रेपिस्टों का बचाव करने वाला बताया’

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जो ‘‘बलात्कारियों का बचाव करता है. राहुल ने लोकसभा में, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधा.प्रियंका ने बिलकीस बानो मामले में दोषियों को जमानत मिलने से संबंधित एक अखबार में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए लोकसभा में जोशी को लेकर कुछ टिप्पणी की थी, जिसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.
इसके बाद, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने देश के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो बलात्कारियों का बचाव करता है. इससे अधिक शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि कोई व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने की वकालत करे और वही आज देश का शिक्षा मंत्री हो.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का कदम अजीब है। उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं, वह किसी को भी शिक्षा मंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों का बचाव करता है.बाद में, राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले व्यक्ति से ज़्यादा घटिया और कोई नहीं हो सकता। प्रह्लाद जोशी हमारे शिक्षा तंत्र और हर छात्र का अपमान हैं। अब वे संस्थान उनकी निगरानी में होंगे, जिनमें करोड़ों युवतियां पढ़ती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

उज्जैन – सावन 2026: महाकाल की नगरी में उमड़ेगी आस्था की लहर, भस्म आरती से शाही सवारी तक जानें पूरा शेड्यूल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन – सावन 2026: महाकाल की नगरी में उमड़ेगी आस्था की लहर, भस्म आरती से शाही सवारी तक जानें पूरा शेड्यूल भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। […]