7.4 magnitude earthquake hits Colombia, more than 100 dead

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें

कई देशों में महसूस किए गए झटके

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं।

बोगोटा: दक्षिण अमेरीकी महाद्वीप के कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये झटके पश्चिमी कोलंबिया में महसूस किए गए। इस जबरदस्त भूकंप ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया और पड़ोसी इक्वाडोर को हिलाकर रख दिया। भूकंप की वजह से लोग घबरा गए और आनन-फानन में लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा।
7.4 रही भूकंप की तीव्रता
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी, दोनों ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई। दोनों एजेंसियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था। दोनों ने भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार बताया, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 250 मील (400 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित एक इलाका है।

100 लोगों की हुई मौत
फिलहाल इस भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि इमारतें गिरने के कई मामले सामने आए हैं। इमारतों में कई लोगों के दबे होने की सूचना भी मिल रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 100 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं अलग-अलग इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि यह भूकंप जून के आखिर में वेनेजुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों में सैकड़ों इमारतें नष्ट हो गई थीं और 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यह वेनेजुएला में पिछले 125 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस आपदा ने पूरे देश को हिला दिया।

×
Date : 11 August 2026 Posted By : EDITOR
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]