Major accident in Chamoli, Uttarakhand, as debris falls inside the

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे; 16 किए गए रेस्क्यू

UNN: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी के निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 20 से अधिक मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए। ​दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान, अब तक 16 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है। सुरक्षित बचाए गए सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है।
सुरंग से मजदूरों को निकालने का ऑपरेशन जारी
जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अब तक सुरंग में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए बन रही सुरंग
इससे पहले चमोली के जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि यह THDC के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए बन रही एक सुरंग है। शाम करीब 6:30 या 6:45 बजे, सुरंग में भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी अंदर फंस गए। अब तक करीब 14 या 15 लोगों को बचाया जा चुका है। NDRF और SDRF की टीमें हमारी सभी मशीनों के साथ बाकी लोगों को बचाने के काम में जुटी हैं, और हमें उम्मीद है कि हम अगले कुछ घंटों में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे।

×
Date : 14 August 2026 Posted By : EDITOR
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे; 16 किए गए रेस्क्यू
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]