BJP makes a major announcement regarding the Punjab elections

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

UNN: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कहा है कि वह पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इस बात की जानकारी दी है।
पंजाब के दौरे पर हैं बीएल संतोष
आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष सोमवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे का मकसद पार्टी के संगठन के कार्यों की समीक्षा करना और राज्य में जमीनी स्तर पर समन्वय एवं तैयारियों को मजबूत करना है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने का अनुमान है। हाल ही में भाजपा ने सतीश पूनिया के तौर पर पंजाब में नए प्रभारी की नियुक्ति भी की है।
क्या बोले बीएल संतोष?
ANI के मुताबिक, पार्टी की एक विज्ञप्ति में बीएल संतोष ने कहा- “पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बीजेपी इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी विधानसभा चुनावों में, बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।”
भाजपा-अकाली गठबंधन के लग रहे थे कयास
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने हाल ही में कहा था- “गुरु साहिब कृपा करें। बोलना मेरा काम नहीं है, इसलिए मैं अपनी जुबान रोक रही हूं। आपको खुद ही पता चल जाएगा।” हरसिमरत ने कहा, ”ईश्वर हम पर कृपा करें और लोग हमें हिम्मत दें। ऐसे समझौतों के जरिए, जिनसे विकास और तरक्की से जुड़े काम दिल्ली से किए जाते थे, एक बार फिर पंजाब में उसी विकास और तरक्की की नींव रखी जा रही है, जिससे पंजाब और पंजाब के लोगों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ लिया एक्शन, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया ऐलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ लिया एक्शन, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया ऐलान UNN: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की गाड़ियों, कार के पार्ट्स और स्टील पर अगले साल (1 जनवरी) से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी। यह घोषणा पिछले हफ़्ते सहयोगी और भरोसेमंद व्यापारिक […]

मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, किन मुद्दों पर चर्चा हुई? UNN: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात […]