ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- “अभी भी वक्त है, वरना तेजस्वी जैसा होगा हाल”
ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- “अभी भी वक्त है, वरना तेजस्वी जैसा होगा हाल”
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी घमासान तेज होता दिखाई दे रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गठबंधन का ऑफर दिया है। ओवैसी ने कहा कि अभी भी वक्त है और अखिलेश चाहें तो उनके साथ हाथ मिला सकते हैं, वरना यूपी में भी उनका हाल बिहार में तेजस्वी यादव जैसा हो सकता है।
“मुसलमानों के हक की बात आती है, तो…”
ओवैसी ने कहा कि यूपी में मुसलमानों पर जितने जुल्म हुए हैं, उनमें बीजेपी और अखिलेश बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कुछ लोग खुद को मुस्लिम वोट का ठेकेदार समझ बैठे हैं, लेकिन जब मुसलमानों के हक की बात आती है, तो उनकी जुबान नहीं खुलती। ये लोग अपने बंगलों में छिप जाते हैं। ओवैसी ने कहा कि ये ठेकेदार दिखावे के लिए बीजेपी का विरोध करते हैं, लेकिन असल में इनकी और बीजेपी की आइडियोलॉजी में कोई फर्क नहीं है।
