Major partnership between TCS and Porsche AG AI to transform

TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य

TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य

टीसीएस और पोर्श एजी की साझेदारी एआई-संचालित मोबिलिटी के भविष्य को गति देगी, इस रणनीतिक समझौते के तहत, टीसीएस इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए एक ‘एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करेगी और पोर्श की आईटी कंसल्टिंग सहायक कंपनी – एमएचपी का अधिग्रहण करेगी

मुंबई :  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (BSE: 532540, NSE: TCS) ने आज पोर्श एजी (Porsche AG) (ETR: P911) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत टीसीएस, पोर्श की पूरी मोबिलिटी वैल्यू चेन में एआई सेवाएं प्रदान करेगी। इस साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए पोर्श की ओर से पांच साल का रणनीतिक समझौता किया गया है।
इस साझेदारी के तहत, टीसीएस पोर्श के लिए एक विशेष ‘एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करेगी। यह केंद्र मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और कस्टमर एक्सपीरियंस में नवाचार को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही, टीसीएस अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से पोर्श की जर्मनी स्थित मैनेजमेंट और आईटी कंसल्टिंग सब्सिडियरी ‘एमएचपी’ का 100% अधिग्रहण करेगी। हालांकि, इस प्रस्तावित साझेदारी और अधिग्रहण के लिए अभी नियामक मंजूरियां मिलना बाकी है।
एमएचपी के पास ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग व इम्प्लीमेंटेशन का मजबूत अनुभव है। इसके साथ ही बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, एआई, सैप, मैन्युफैक्चरिंग डिजिटलाइजेशन और कनेक्टेड मोबिलिटी में उसकी गहरी पकड़ है। जटिल ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम्स को पूरा करने का एमएचपी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड, टीसीएस की वैश्विक क्षमता और इंजीनियरिंग कौशल को और मजबूत बनाएगा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ और एमडी, के. कृतिवासन ने कहा, “टीसीएस पोर्श के इस ट्रांसफॉर्मेशन सफर में सहयोगी बनकर बेहद खुश है। आज जब एआई, सॉफ्टवेयर और डेटा ऑटोमोटिव उद्योग को एक नया रूप दे रहे हैं, तब यह साझेदारी एआई, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में टीसीएस की क्षमताओं को एमएचपी के मजबूत ऑटोमोटिव कंसल्टिंग अनुभव के साथ जोड़ती है। हम दोनों मिलकर पोर्श के लिए बड़े पैमाने पर एआई का औद्योगिकीकरण करेंगे, जिससे भविष्य में इंटेलीजेंट और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी अनुभवों को पेश करने के लिए वैल्यू चेन में नवाचार को रफ्तार मिलेगी।”
 
पोर्श एजी के सीईओ, डॉ. माइकल लीटर्स ने कहा, “एमएचपी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सौंपकर, पोर्श अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके साथ ही, हमें टीसीएस के रूप में एक रणनीतिक सहयोगी मिल रहा है। पोर्श के ऑटोमोटिव अनुभव को टीसीएस की डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई क्षमताओं के साथ जोड़कर, हम डेटा और सॉफ्टवेयर-संचालित मोबिलिटी की इस बदलती दुनिया में अपनी नवाचार क्षमता को और मजबूत करेंगे, कार्यकुशलता बढ़ाएंगे और अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूती देंगे।”
 
यह सहयोग तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा:
1) टीसीएस पोर्श के लिए एआई के कार्यान्वयन को बढ़ाएगी और परिणाम सुनिश्चित करेगी: टीसीएस एक विशेष ‘एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाएगी, जो मोबिलिटी सेक्टर की कई मुख्य तकनीकों में व्यावहारिक उपयोगों को बड़े पैमाने पर लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ की भूमिका एआई विचारों को सुरक्षित और स्केलेबल समाधानों में बदलना होगी, जो पोर्श के प्रॉडक्ट और वैल्यू चेन में गति, परिचालन में लचीलापन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएंगे। टीसीएस और पोर्श मिलकर इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशन्स, इंजीनियरिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस में एआई को शामिल करेंगे। यह साझेदारी पोर्श के विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग व ब्रांड अनुभव और एआई, प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी व बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में टीसीएस की क्षमताओं का लाभ उठाएगी।
 
2) टीसीएस और पोर्श दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे: टीसीएस की विशेषज्ञता पोर्श के संगठन और उसके मोबिलिटी इकोसिस्टम के लिए एआई ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ाने और व्यावसायिक परिणाम देने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। पोर्श और टीसीएस के बीच पांच साल का यह रणनीतिक सौदा इन परिणामों को हासिल करने के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेगा।

×
Date : 29 August 2026 Posted By : EDITOR
TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य
News Image

TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य

टीसीएस और पोर्श एजी की साझेदारी एआई-संचालित मोबिलिटी के भविष्य को गति देगी, इस रणनीतिक समझौते के तहत, टीसीएस इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए एक 'एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करेगी और पोर्श की आईटी कंसल्टिंग सहायक कंपनी - एमएचपी का अधिग्रहण करेगी

मुंबई :  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (BSE: 532540, NSE: TCS) ने आज पोर्श एजी (Porsche AG) (ETR: P911) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत टीसीएस, पोर्श की पूरी मोबिलिटी वैल्यू चेन में एआई सेवाएं प्रदान करेगी। इस साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए पोर्श की ओर से पांच साल का रणनीतिक समझौता किया गया है।
इस साझेदारी के तहत, टीसीएस पोर्श के लिए एक विशेष 'एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करेगी। यह केंद्र मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और कस्टमर एक्सपीरियंस में नवाचार को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही, टीसीएस अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से पोर्श की जर्मनी स्थित मैनेजमेंट और आईटी कंसल्टिंग सब्सिडियरी 'एमएचपी' का 100% अधिग्रहण करेगी। हालांकि, इस प्रस्तावित साझेदारी और अधिग्रहण के लिए अभी नियामक मंजूरियां मिलना बाकी है।
एमएचपी के पास ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग व इम्प्लीमेंटेशन का मजबूत अनुभव है। इसके साथ ही बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, एआई, सैप, मैन्युफैक्चरिंग डिजिटलाइजेशन और कनेक्टेड मोबिलिटी में उसकी गहरी पकड़ है। जटिल ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम्स को पूरा करने का एमएचपी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड, टीसीएस की वैश्विक क्षमता और इंजीनियरिंग कौशल को और मजबूत बनाएगा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ और एमडी, के. कृतिवासन ने कहा, “टीसीएस पोर्श के इस ट्रांसफॉर्मेशन सफर में सहयोगी बनकर बेहद खुश है। आज जब एआई, सॉफ्टवेयर और डेटा ऑटोमोटिव उद्योग को एक नया रूप दे रहे हैं, तब यह साझेदारी एआई, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में टीसीएस की क्षमताओं को एमएचपी के मजबूत ऑटोमोटिव कंसल्टिंग अनुभव के साथ जोड़ती है। हम दोनों मिलकर पोर्श के लिए बड़े पैमाने पर एआई का औद्योगिकीकरण करेंगे, जिससे भविष्य में इंटेलीजेंट और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी अनुभवों को पेश करने के लिए वैल्यू चेन में नवाचार को रफ्तार मिलेगी।”
 
पोर्श एजी के सीईओ, डॉ. माइकल लीटर्स ने कहा, “एमएचपी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सौंपकर, पोर्श अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके साथ ही, हमें टीसीएस के रूप में एक रणनीतिक सहयोगी मिल रहा है। पोर्श के ऑटोमोटिव अनुभव को टीसीएस की डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई क्षमताओं के साथ जोड़कर, हम डेटा और सॉफ्टवेयर-संचालित मोबिलिटी की इस बदलती दुनिया में अपनी नवाचार क्षमता को और मजबूत करेंगे, कार्यकुशलता बढ़ाएंगे और अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूती देंगे।”
 
यह सहयोग तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा:
1) टीसीएस पोर्श के लिए एआई के कार्यान्वयन को बढ़ाएगी और परिणाम सुनिश्चित करेगी: टीसीएस एक विशेष 'एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाएगी, जो मोबिलिटी सेक्टर की कई मुख्य तकनीकों में व्यावहारिक उपयोगों को बड़े पैमाने पर लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' की भूमिका एआई विचारों को सुरक्षित और स्केलेबल समाधानों में बदलना होगी, जो पोर्श के प्रॉडक्ट और वैल्यू चेन में गति, परिचालन में लचीलापन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएंगे। टीसीएस और पोर्श मिलकर इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशन्स, इंजीनियरिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस में एआई को शामिल करेंगे। यह साझेदारी पोर्श के विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग व ब्रांड अनुभव और एआई, प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी व बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में टीसीएस की क्षमताओं का लाभ उठाएगी।
 
2) टीसीएस और पोर्श दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे: टीसीएस की विशेषज्ञता पोर्श के संगठन और उसके मोबिलिटी इकोसिस्टम के लिए एआई ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ाने और व्यावसायिक परिणाम देने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। पोर्श और टीसीएस के बीच पांच साल का यह रणनीतिक सौदा इन परिणामों को हासिल करने के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]