Trailer for Don't Be Shy released premieres on Prime Video on

दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

 

Mumbai: भारतीय एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह एक यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी है, जो उत्थल-पुथल से भरे सफर को दिखाती है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस्ड, और ग्रिशमा शाह और विकेश भूटानी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड यह फिल्म अपने अंदर दोस्ती, पहले प्यार, हार्टब्रेक, सवाल उठाने वाले डिसीज़न्स और ज़िंदगी को समझने के खूबसूरत एहसास के बारे में है। श्रीती मुखर्जी द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म में चार नए चेहरे आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा, और अंश डुग्गल अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया, और अंजू आल्वा नाइक भी खास भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।
ट्रेलर दर्शकों को श्यामली ‘शाय’ दास (आरुषि बजाज) की बिल्कुल प्लान की गई दुनिया में ले जाता है। शाय एक खुले विचार वाली लड़की है, जिसकी परफेक्ट लगती हुई दुनिया तब बिखरने लगती है जब चीज़ें एक अनएक्सपेक्टेड और ड्रामैटिक मोड़ लेती हैं। जब वह खुद को इन उलझनों से निकालने की सोचती है तब वह अपने आप को अमीर और साथ ही पॉपुलर मयंक (पीयूष खाती) के लिए अपने रोमांटिक फीलिंग्स और अपने एस्ट्रेंज्ड चाइल्डहुड फ्रेंड ध्रुव (अंश डुग्गल) के बीच फंसा हुआ पाती है। इसी बीच शाय के कॉलेज संग जिंदगी में मिस्टीरियस लेकिन स्पार्कलिंग गर्ल तारा (बियांका अरोड़ा) की अचानक हुई एंट्री हालत को और भी ज़्यादा उलझा देती है। इस तरह से शाय का अपनी जिंदगी के लिए अच्छी तरह से बनाया गया प्लान अपनी राह से हटता हुआ नजर आता है। कई तरह के ट्विस्ट, नए कनेक्शंस, और पूरी तरह से उत्थल-पुथल से भरी जिंदगी एक मजेदार रोलरकोस्टर राइड में बदल जाती है। और यही वह चीजें हैं जो एक फ्रेश, फन-फिल्ड यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी के लिए स्टेज सेट करता है।
राइटर और डायरेक्टर श्रीती मुखर्जी ने कहा, ‘डोन्ट बी शाय’ उस जगह से आई जहां मुझे वो फ़िल्में मिस होती हैं जो मैंने बड़े होते हुए देखी थीं, वो फ़िल्में जिनके पास मैं आज भी लौटती हूं जब मुझे सेफ, कम्फर्टेड, और एंटरटेन्ड फील करना होता है। यह हमारी ज़िंदगी के उस दौर को मेरी श्रद्धांजलि है, जब हम एडल्टहुड के कगार पर होते हैं लेकिन फिर भी कई मायनों में यंग होते हैं। यह उस एहसास के बारे में है कि चाहे ज़िंदगी कितनी भी अजीब या उलझी हुई क्यों न हो जाए, हम हमेशा खुद तक वापस अपना रास्ता ढूंढ सकते हैं। मैं आलिया और शाहीन की बेहद शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया इस कहानी को लिखने के लिए और इसे बनाने में मेरी मदद की। बेशक, यह सब प्राइम वीडियो के बिना मुमकिन नहीं होता, जिन्होंने इस कहानी में और मुझमें भरोसा जताया, और आरुषि, अंश, बियांका, और पीयूष की इनक्रेडिबल कास्ट के बिना भी नहीं, जिन्होंने कागज़ पर लिखे शब्दों को जीते-जागते, खूबसूरत किरदारों में बदल दिया। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि हर जगह की ऑडियंस 25 सितंबर को इस गैंग से मिले!”
आरुषि बजाज ने कहा, “एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझसे इतना अलग है, चैलेंजिंग भी था और एक्साइटिंग भी, और शाय के किरदार में कदम रखना मुझे सबसे अच्छे तरीके से मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर ले गया। शाय का रोल निभाने के साथ एक ज़िम्मेदारी का एहसास भी आया, मैं उसे अपना सब कुछ देना चाहती थी और उसके सफर के साथ न्याय करना चाहती थी। ऐसे में, मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि दर्शक आखिरकार उससे मिले और उसके नज़ारे से दुनिया को देखें।”
बियांका अरोड़ा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, “मेरे किरदार की चीज़ों को देखने की एक बहुत अलग नज़र है, और यही वो वजह है जिसने इस रोल को मेरे लिए इतना फन बना दिया। तारा ने लगभग मुझे कैमरे पर अपना सबसे एक्सप्रेसिव सेल्फ होने की परमिशन दे दी, और मुझे उसके और खुद के उस पहलू को डिस्कवर करने में बहुत खुशी मिली। ‘डोन्ट बी शाय’ में हमने जो कुछ भी डाला है, उसके बाद मैं बेहद एक्साइटेड हूं कि ऑडियंस आखिरकार इसे देखे।”
अंश डुग्गल ने शेयर करते हुए बताया, “इस बात बहुत ही मेरे लिए अनोखी है कि मेरी पहली फिल्म को अब दुनियाभर के दर्शक अब देखें वाले हैं। मैं नर्वस हूं, एक्साइटेड हूं, और बस बहुत आभारी हूं कि मैं अपनी जर्नी ‘डोन्ट बी शाय’ के साथ शुरू कर रहा हूं। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मुझे नहीं लगता मैं कभी भूल पाऊंगा।”
पीयूष खाती ने कहते हैं, “मयंक एक ऐसा किरदार है जिसमें गहराई की साथ बहुत सारे लेयर्स हैं। इस किरदार को निभाना चैलेंजिंग होने के साथ ही मजेदार भी था। किरदार के कुछ रंग ऐसे भी हैं जो मुझसे मेल खाते हैं और उन्होंने मुझे हैरान कर दिया। इस फिल्म को और भी ज़्यादा खास जो चीज बनाती है वह यह है कि हमारा सफर एक ग्रुप के तौर पर शुरू होता है, जो चार न्यूकमर्स जिन्होंने मिलकर चीज़ें सीखी और अब वह अपनी फिल्म को दुनिया द्वारा एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार होते हुए देख रहे हैं।”‘डोन्ट बी शाय’ 25 सितंबर, 2026 को हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ, इंडिया और दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों और टेरिटरीज़ में एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace” Mumbai witnessed the grand launch of the ‘Bhaktidwar Television App’, a platform that brings together devotion, spirituality and modern technology. Legendary bhajan singer and Padma Shri awardee Anup Jalota launched the […]

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम पं. हृदयनाथ मंगेशकर और प्रसाद ओक को व्ही. शांताराम पुरस्कार, सलीम खान के लिए हेलेन ने ग्रहण किया राज कपूर जीवनगौरव सम्मान. मुंबई। मराठी सिनेमा की समृद्ध परंपरा, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित […]