Crossing the limits of protest for media attention the brother-sister

मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी!

UNN: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुरक्षा बलों ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से रोका तो प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर लेट गईं। बाद में राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली में सियासी माहौल गरमा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को सुरक्षा बलों ने रास्ते में रोक दिया। आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए। इसी दौरान प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर लेट गईं। उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी जिस बस में बैठाई गई थीं, वहां से बाहर निकलकर उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति दिखाई। इस दृश्य ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के तरीके को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

×
Date : 08 October 2026 Posted By : EDITOR
मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]