As gold prices dropped, China once again purchased 21 tonnes

सोना सस्ता हुआ तो चीन ने फिर खरीद डाला ₹27 हजार करोड़ का 21 टन गोल्ड

नई दिल्ली| ग्लोबल मार्केट में कीमतों में गिरावट के बीच गोल्ड पर चीन का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के सेंट्रल बैंक ने लगातार 23वें महीने गोल्ड की खरीदारी (China buying gold) की है। चीन ने पिछले महीने यानी सितंबर में 21 टन (21,000 किलोग्राम) सोना खरीदा, जिससे उसका आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,196 टन हो गया। यह सितंबर 2023 के बाद चीन की एक महीने में सोने की सबसे बड़ी खरीद है। चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) ने लगातार 23वें महीने अपने गोल्ड रिजर्व (China gold reserve) में इजाफा किया है। जिसकी कीमत करीब 27,112 करोड़ रुपए है। 2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद
सितंबर की 21 टन की खरीद अगस्त की 18.5 टन और जुलाई की 18 टन खरीद से भी ज्यादा रही। इससे साफ है कि चीन ने सोने की खरीदारी की रफ्तार बढ़ाई है। सितंबर में की गई खरीद सितंबर 2023 के 24 टन के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद रही। चीन की यह खरीद ऐसे समय में बढ़ी है जब इस साल सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए गिरावट आई थी। यानी कीमतों में नरमी के दौरान चीन ने अपने रिजर्व के लिए ज्यादा सोना खरीदा।

×
Date : 08 October 2026 Posted By : EDITOR
सोना सस्ता हुआ तो चीन ने फिर खरीद डाला ₹27 हजार करोड़ का 21 टन गोल्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी!

📰 Generate e-Paper Clip मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी! UNN: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुरक्षा बलों ने […]

सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों का हमला, तीन मरे; विमानों का आवागमन बाधित

📰 Generate e-Paper Clip सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों का हमला, तीन मरे; विमानों का आवागमन बाधित रियाद। सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हूती लड़ाकों के बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में तीन लोग मारे गए और 36 लोग घायल हुए हैं। पहले हमले में सऊदी अरब की राजधानी […]