Medha Rana joins Ahan Shetty’s film Sanki will play the

मेधा राणा जुड़ीं अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार

Mumbai: अहान शेट्टी की अगली बड़ी फिल्म ‘सनकी’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म में अब खूबसूरत अभिनेत्री मेधा राणा की भी एंट्री हो गई है। मेधा फिल्म में अहान शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
मेधा इससे पहले फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद मेधा अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहती थीं। वह किसी ऐसी बड़ी फिल्म का इंतजार कर रही थीं, जिसमें उन्हें कुछ अलग और दमदार करने का मौका मिले। जब उन्हें ‘सनकी’ की कहानी सुनाई गई, तो उन्हें लगा कि यह वही फिल्म है, जिसका वह इंतजार कर रही थीं
मेधा पिछले दो महीनों से इस फिल्म के लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने और उसमें पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप में हिस्सा लिया है। इसके अलावा, किरदार की मांग के मुताबिक उन्होंने खास तैयारी भी की है।
फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और अब मेधा भी अहान शेट्टी और फिल्म की बाकी टीम के साथ शूटिंग में शामिल हो गई हैं।
फिल्म में मेधा, अहान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। उनका यह किरदार रोमांस, गहरे जज्बात और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा। मेधा हमेशा से ऐसे ही किरदार की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें अभिनय के साथ-साथ एक्शन दिखाने का भी मौका मिले। पिछले दो महीनों से चल रही उनकी तैयारियां भी इसी किरदार को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में अहान और मेधा अलग-अलग कलाकारों के साथ नजर आए थे, लेकिन अब दोनों पहली बार ‘सनकी’ में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ऐसे में पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
‘सनकी’ की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की पहली झलक भी आने वाले कुछ दिनों में दर्शकों के सामने आ सकती है।
इस फिल्म का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।

×
Date : 04 November 2026 Posted By : EDITOR
मेधा राणा जुड़ीं अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Laxmikant: The Musical Genius Behind 500+ Hindi Films

📰 Generate e-Paper Clip Laxmikant, one half of the legendary composer duo Laxmikant-Pyarelal, was perhaps one of the most prolific music directors in Hindi cinema and composed music for over 500 movies from 1963 to 1998. Mumbai: Laxmikant was born “Laxmikant Shantaram Kudalkar” on November 3, 1937, in Bombay. After the untimely demise of his […]