Yeh Prem Mol Liya Review Challenging Traditions A New

Yeh Prem Mol Liya Review: परंपराओं को चुनौती, रिश्तों की नई कहानी: ‘ये प्रेम मोल लिया’

एक्टर्स: आयुष्मान खुराना, शर्वरी वाघ, अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शायद रंधावा

डायरेक्टर :सूरज बड़जात्या

रेटिंग – 2.5

UNN @ Varsha Parikh : शादी के बाद घर बदलना सिर्फ लड़की की जिम्मेदारी क्यों हो? क्या पति अपनी पत्नी के घर रहकर भी एक खुशहाल परिवार नहीं बना सकता? इसी सवाल को केंद्र में रखकर निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक परंपराओं पर एक नई बहस छेड़ती है। आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म शादी, परिवार, आपसी समझ और बदलती सामाजिक सोच को एक अलग नजरिए से देखने की कोशिश करती है।
भारतीय समाज में सदियों से चली आ रही मायका और ससुराल की परिभाषा को फिल्म चुनौती देती है। कहानी यह सवाल उठाती है कि जब शादी के बाद बेटी का अपने माता-पिता का घर छोड़ना सामान्य माना जाता है, तो बेटे के लिए पत्नी के परिवार के साथ रहना असामान्य क्यों है? फिल्म इसी सोच के इर्द-गिर्द रिश्तों के उतार-चढ़ाव, पारिवारिक अपेक्षाओं और भावनात्मक जुड़ाव को सामने लाती है।
सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान हमेशा से पारिवारिक मूल्य, संस्कार और रिश्तों की गर्माहट रही है। इस बार भी उनका अंदाज पारिवारिक है, लेकिन कहानी का विचार पारंपरिक सोच से थोड़ा अलग है। फिल्म किसी एक पक्ष को सही या गलत साबित करने के बजाय दोनों परिवारों की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का अवसर देती है। फिल्म का विषय आज के बदलते समाज में प्रासंगिक है। हालांकि, इसका विचार हर परिवार को व्यावहारिक लगे, यह जरूरी नहीं। लेकिन रिश्तों को केवल परंपराओं के चश्मे से देखने के बजाय आपसी सहमति, सम्मान और समझ के आधार पर परखने का संदेश फिल्म को चर्चा के योग्य बनाता है। ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक ऐसे पारिवारिक सवाल को उठाती है, जिस पर बातचीत जरूरी है।
‘ये प्रेम मोल लिया’ की कहानी
कहानी है बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे गायक-संगीतकार प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) की, जो अपने दादा (अनुपम खेर), पिता (स्वानंद किरकिरे), मां (गीता अग्रवाल शर्मा) और भाई (कृष राव) के साथ रहता है। एक रोमांटिक गाना तैयार करने की चुनौती में उसकी नजर पत्रकार पूर्वा सोलंकी (शर्वरी वाघ) पर पड़ती है और उसे पूर्वा से प्यार हो जाता है। पूर्वा एक स्वतंत्र विचारों वाली लड़की है, जो अपने पुश्तैनी घर में नानी (सुप्रिया पाठक), दादी (सीमा पाहवा), चाची (सुरभि तिवारी), बुआ (सौम्या टंडन) और उसकी बेटी की जिम्मेदारी संभालती है। यही वजह है कि वह प्रेम का शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, क्योंकि उसे लगता है कि शादी के बाद उसे अपना घर छोड़ना पड़ेगा। लेकिन प्रेम इसका एक अनोखा हल निकालता है।
प्रेम शादी के बाद पूर्वा को घर छोड़ने के लिए कहने के बजाय, खुद अपने परिवार के साथ उसके घर जाकर रहने का फैसला करता है। काफी मान-मनौव्वल के बाद दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है, जब दो परिवारों की अलग-अलग परंपराएं, आदतें और विचार एक ही छत के नीचे टकराते हैं। अब प्रेम और पूर्वा के सामने अपने प्यार के साथ-साथ दोनों परिवारों को एक सूत्र में बांधने की चुनौती है।

×
Date : 27 November 2026 Posted By : EDITOR
Yeh Prem Mol Liya Review: परंपराओं को चुनौती, रिश्तों की नई कहानी: ‘ये प्रेम मोल लिया’
News Image

Yeh Prem Mol Liya Review: परंपराओं को चुनौती, रिश्तों की नई कहानी: ‘ये प्रेम मोल लिया’

एक्टर्स: आयुष्मान खुराना, शर्वरी वाघ, अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शायद रंधावा

डायरेक्टर :सूरज बड़जात्या

रेटिंग - 2.5

UNN @ Varsha Parikh : शादी के बाद घर बदलना सिर्फ लड़की की जिम्मेदारी क्यों हो? क्या पति अपनी पत्नी के घर रहकर भी एक खुशहाल परिवार नहीं बना सकता? इसी सवाल को केंद्र में रखकर निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक परंपराओं पर एक नई बहस छेड़ती है। आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म शादी, परिवार, आपसी समझ और बदलती सामाजिक सोच को एक अलग नजरिए से देखने की कोशिश करती है।
भारतीय समाज में सदियों से चली आ रही मायका और ससुराल की परिभाषा को फिल्म चुनौती देती है। कहानी यह सवाल उठाती है कि जब शादी के बाद बेटी का अपने माता-पिता का घर छोड़ना सामान्य माना जाता है, तो बेटे के लिए पत्नी के परिवार के साथ रहना असामान्य क्यों है? फिल्म इसी सोच के इर्द-गिर्द रिश्तों के उतार-चढ़ाव, पारिवारिक अपेक्षाओं और भावनात्मक जुड़ाव को सामने लाती है।
सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान हमेशा से पारिवारिक मूल्य, संस्कार और रिश्तों की गर्माहट रही है। इस बार भी उनका अंदाज पारिवारिक है, लेकिन कहानी का विचार पारंपरिक सोच से थोड़ा अलग है। फिल्म किसी एक पक्ष को सही या गलत साबित करने के बजाय दोनों परिवारों की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का अवसर देती है। फिल्म का विषय आज के बदलते समाज में प्रासंगिक है। हालांकि, इसका विचार हर परिवार को व्यावहारिक लगे, यह जरूरी नहीं। लेकिन रिश्तों को केवल परंपराओं के चश्मे से देखने के बजाय आपसी सहमति, सम्मान और समझ के आधार पर परखने का संदेश फिल्म को चर्चा के योग्य बनाता है। ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक ऐसे पारिवारिक सवाल को उठाती है, जिस पर बातचीत जरूरी है।
'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी
कहानी है बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे गायक-संगीतकार प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) की, जो अपने दादा (अनुपम खेर), पिता (स्वानंद किरकिरे), मां (गीता अग्रवाल शर्मा) और भाई (कृष राव) के साथ रहता है। एक रोमांटिक गाना तैयार करने की चुनौती में उसकी नजर पत्रकार पूर्वा सोलंकी (शर्वरी वाघ) पर पड़ती है और उसे पूर्वा से प्यार हो जाता है। पूर्वा एक स्वतंत्र विचारों वाली लड़की है, जो अपने पुश्तैनी घर में नानी (सुप्रिया पाठक), दादी (सीमा पाहवा), चाची (सुरभि तिवारी), बुआ (सौम्या टंडन) और उसकी बेटी की जिम्मेदारी संभालती है। यही वजह है कि वह प्रेम का शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, क्योंकि उसे लगता है कि शादी के बाद उसे अपना घर छोड़ना पड़ेगा। लेकिन प्रेम इसका एक अनोखा हल निकालता है।
प्रेम शादी के बाद पूर्वा को घर छोड़ने के लिए कहने के बजाय, खुद अपने परिवार के साथ उसके घर जाकर रहने का फैसला करता है। काफी मान-मनौव्वल के बाद दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है, जब दो परिवारों की अलग-अलग परंपराएं, आदतें और विचार एक ही छत के नीचे टकराते हैं। अब प्रेम और पूर्वा के सामने अपने प्यार के साथ-साथ दोनों परिवारों को एक सूत्र में बांधने की चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sonu Nigam and Savaniee Ravindrra Celebrate a Mother’s Unconditional Love with ‘Aaya’ from Ganesh: Dust to Stardust

📰 Generate e-Paper Clip Sonu Nigam and Savaniee Ravindrra Celebrate a Mother’s Unconditional Love with ‘Aaya’ from Ganesh: Dust to Stardust Mumbai: The makers of Ganesh: Dust to Stardust unveiled ‘Aaya’, a soulful musical composition featuring the melodious voices of celebrated singer Sonu Nigam and talented vocalist Savaniee Ravindrra, at a grand launch event at […]

अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण!

📰 Generate e-Paper Clip अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण! Mumbai: फिल्म ‘प्यादे’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अब और भी बढ़ गई है। हाल ही में मुंबई में एक खास ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया। शाइनिंग मून […]