लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी: 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी: 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
UNN: लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा में सीटों की संख्या 850 तक हो सकती है। सीटों की संख्या का निर्धारण 1971 की जनगणना से और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन 2011 के जनगणना के आधार पर होगा।
कई राज्यों में 50% के हिसाब से आधी सीट बढ़ रही है। ऐसे में अगली सीट पूरी गिनी जा सकती है। तब बढ़ने वाली सीटें 281 होंगी और कुल सीटें 824 हो जाएंगी।
बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।
संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी
सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।
प्रस्ताव की मुख्य बातें
• 50% सीट बढ़ोतरी: दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मौजूदा सीटों में समान रूप से 50% की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है।
• अधिकतम सीमा: आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, विधेयक में लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 850 और विधानसभाओं की अधिकतम संख्या 650 करने का प्रस्ताव है।
• 2051 तक अनुपात स्थिर: दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात को बनाए रखने की योजना है, ताकि किसी राज्य की आनुपातिक हिस्सेदारी कम न हो।
• महिला आरक्षण: लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार, इसका उद्देश्य संविधान के अनुच्छेद 334A के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण का रास्ता तैयार करना है।
• संसद में पेश करने की तैयारी: आजतक और विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विधेयक 30 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में पेश किए जाने की तैयारी है (अप्रैल 2026 के विशेष सत्र में पिछला विधेयक पारित नहीं हो सका था)।
