Madhya Pradesh: खजुराहो पर्यटन के साथ अब उड्डयन क्षेत्र में भी इतिहास रचेगाः विष्णुदत्त शर्मा - Update Now News

Madhya Pradesh: खजुराहो पर्यटन के साथ अब उड्डयन क्षेत्र में भी इतिहास रचेगाः विष्णुदत्त शर्मा

 

खजुराहो पर्यटन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान रखता है – विष्णुदत्त शर्मा

फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खोले जाने के निर्णय पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया

भोपाल : देश में 8 नई फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खोले जाने में खजुराहो का चयन होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस पुरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो पर्यटन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान रखता है, फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से अब खजुराहो उड्डयन के क्षेत्र में भी इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से इस क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, वहीं बुंदेलखंड में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा उदार उड़ान प्रशिक्षण के तहत भारत में बेलगावी, जलगांव, कलबुर्गी, लीलाबाड़ी के साथ मध्यप्रदेश के खजुराहो में भी वैश्विक स्तर की फ्लाइंग प्रशिक्षण अकादमी खुलेगी। जिसमें युवाओं को उड़ान का वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नई सौगात के लिए हम सभी लगातार प्रयासरत थे, केंद्र सरकार ने खजुराहो में ट्रेनिंग अकादमी खोलने का निर्णय लेकर उड्डयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। श्री शर्मा ने कहा कि नई फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों के युवाओं को उड़ान का प्रशिक्षण लेने के लिए अब विदेश नहीं जाना पडेगा। प्रशिक्षण लेने वाले केडेट्स का विदेश के लिए पलायन रूकेगा। श्री शर्मा ने बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश और खजुराहो संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री का आभार माना है और क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

×
Date : 04 June 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: खजुराहो पर्यटन के साथ अब उड्डयन क्षेत्र में भी इतिहास रचेगाः विष्णुदत्त शर्मा
News Image

 

खजुराहो पर्यटन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान रखता है - विष्णुदत्त शर्मा

फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खोले जाने के निर्णय पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया

भोपाल : देश में 8 नई फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खोले जाने में खजुराहो का चयन होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस पुरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो पर्यटन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान रखता है, फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से अब खजुराहो उड्डयन के क्षेत्र में भी इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से इस क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, वहीं बुंदेलखंड में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा उदार उड़ान प्रशिक्षण के तहत भारत में बेलगावी, जलगांव, कलबुर्गी, लीलाबाड़ी के साथ मध्यप्रदेश के खजुराहो में भी वैश्विक स्तर की फ्लाइंग प्रशिक्षण अकादमी खुलेगी। जिसमें युवाओं को उड़ान का वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नई सौगात के लिए हम सभी लगातार प्रयासरत थे, केंद्र सरकार ने खजुराहो में ट्रेनिंग अकादमी खोलने का निर्णय लेकर उड्डयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। श्री शर्मा ने कहा कि नई फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी खुलने से मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों के युवाओं को उड़ान का प्रशिक्षण लेने के लिए अब विदेश नहीं जाना पडेगा। प्रशिक्षण लेने वाले केडेट्स का विदेश के लिए पलायन रूकेगा। श्री शर्मा ने बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश और खजुराहो संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री का आभार माना है और क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]