Madhya Pradesh: मंत्री सिलावट की पहल पर सांवेर को मिली सिविल अस्पताल की बड़ी सौगात - Update Now News

Madhya Pradesh: मंत्री सिलावट की पहल पर सांवेर को मिली सिविल अस्पताल की बड़ी सौगात

 

जिला चिकित्सालय की तरह सांवेर में ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

इंदौर : जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की विशेष पहल पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये एक बड़ी सौगात मिली है। सांवेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब सिविल अस्पताल बनेगा। सिविल अस्पताल बन जाने से सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को जिला चिकित्सालय की तरह ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। यह अस्पताल अब 50 बिस्तरों का होगा, जो भविष्य में बढ़कर 100 बिस्तरों का किया जा सकेगा। सिविल अस्पताल के लिये राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिये श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का भी आभार माना है।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सिविल अस्पताल के लिये कुल 48 पदों का प्रावधान किया है। इसमें से 36 पूर्व में स्वीकृत है, साथ ही 22 नये पदों की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई है। बताया गया कि इस अस्पताल में भविष्य में 100 बिस्तरों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सांवेर में सिविल अस्पताल होने से एनआरसी, एनआईसीयू, आईसीयू बेड्स की सुविधा भी विकसित होगी। अस्पताल के उन्नयन हेतु उपकरण एवं फर्नीचर आदि की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की जायेगी। सिविल अस्पताल में विशेष रूप से चिकित्सा विशेषज्ञ,शल्य क्रिया विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, दन्त शल्य चिकित्सक रहेंगे। साथ ही शासन ने मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, लेब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, लेबोरेट्ररी अटेन्डेट, ओ.टी अटेन्डेट, ड्रेसर ग्रेड-2, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक आदि पद भी स्वीकृत किये है। सांवेर में सिविल अस्पताल बन जाने से ग्रामीणों को बड़ी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]