WB: समस्याओं का हवाला न दें, 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' लागू करें - सुप्रीम कोर्ट - Update Now News

WB: समस्याओं का हवाला न दें, ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ लागू करें – सुप्रीम कोर्ट

 

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार से वन नेशन-वन राशन कार्ड (एक राष्ट्र एक राशन कार्ड) योजना को तुरंत लागू करने को कहा है। न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एम. आर शाह की पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी बहाने के तुरंत एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड को लागू करें। पीठ ने सख्त लहजे में कहा कि, आप एक या दूसरी समस्या का हवाला नहीं दे सकते। यह प्रवासी श्रमिकों के लिए है। शीर्ष अदालत कोविड महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं और दुखों को दूर करने वाले मामले की सुनवाई कर रही थी। याचिकाकतार्ओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने प्रस्तुत किया कि लगभग 2.8 करोड़ प्रवासी बिना राशन कार्ड के हैं और वे गंभीर कठिनाई में हैं, क्योंकि उन्हें पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत कवर नहीं किया जा रहा है। पीठ ने कहा कि योजना को नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन दवे ने कहा कि इस योजना से केवल राशन कार्ड रखने वालों को ही फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]