College students will Madhya Pradesh Covid pandemic

Madhya Pradesh : कोविड (COVID-19) महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे कॉलेज के विद्यार्थी

 

प्रदेश में “युवा शक्ति कोरोना मुक्ति” अभियान चलाया जाएगा

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोविड महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा के शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को ‘कोविड अनुकूल व्यवहार एवं वैक्सीनेशन’ के संबंध में प्रशिक्षण देकर उनके माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कॉलेजों में विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में कोविड अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। ये विद्यार्थी, अपने परिवार तथा आस-पास के समाज के नागरिकों को कोरोना से बचाव और वेक्सिनशन से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। अभियान की प्रभावी रियल टाइम ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए एक मोबाइल एप भी विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान की प्रतिदिन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में आज प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं यूनिसेफ के राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी जिलों के लीड कॉलेजों, इंजीनिरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

इंदौर की डॉ. इशिता जोशी को Malaika Arora ने पहनाया ताज, ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3’ का खिताब जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर की डॉ. इशिता जोशी को Malaika Arora ने पहनाया ताज, ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3’ का खिताब जीता Indore : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता और व्यक्तिगत उपलब्धि का शानदार संगम पेश करते हुए इंदौर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिता जोशी ने नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3 […]