College students will Madhya Pradesh Covid pandemic

Madhya Pradesh : कोविड (COVID-19) महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे कॉलेज के विद्यार्थी

 

प्रदेश में “युवा शक्ति कोरोना मुक्ति” अभियान चलाया जाएगा

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोविड महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा के शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को ‘कोविड अनुकूल व्यवहार एवं वैक्सीनेशन’ के संबंध में प्रशिक्षण देकर उनके माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कॉलेजों में विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में कोविड अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। ये विद्यार्थी, अपने परिवार तथा आस-पास के समाज के नागरिकों को कोरोना से बचाव और वेक्सिनशन से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। अभियान की प्रभावी रियल टाइम ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए एक मोबाइल एप भी विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान की प्रतिदिन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में आज प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं यूनिसेफ के राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी जिलों के लीड कॉलेजों, इंजीनिरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

×
Date : 14 June 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : कोविड (COVID-19) महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे कॉलेज के विद्यार्थी
News Image

 

प्रदेश में "युवा शक्ति कोरोना मुक्ति" अभियान चलाया जाएगा

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोविड महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा के शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को 'कोविड अनुकूल व्यवहार एवं वैक्सीनेशन' के संबंध में प्रशिक्षण देकर उनके माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कॉलेजों में विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में कोविड अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। ये विद्यार्थी, अपने परिवार तथा आस-पास के समाज के नागरिकों को कोरोना से बचाव और वेक्सिनशन से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। अभियान की प्रभावी रियल टाइम ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए एक मोबाइल एप भी विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान की प्रतिदिन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में आज प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं यूनिसेफ के राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी जिलों के लीड कॉलेजों, इंजीनिरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]