sonu-sood-will-give-free-coaching-to-ias-students

‘करनी है आईएएस की तैयारी… हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी’ मुफ्त IAS कोचिंग स्कॉलरशिप देने का वादा – गरीबों के मसीहा Sonu sood

 

Mumbai: गरीबों के मसीहा बनकर उबरे एक्टर सोनू सूद (sonu sood) पिछले साल से लगातार अपने प्रयासों से गरीबों, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उनका ये प्रयास अभी भी जारी है। हाल ही में एक्टर सोनू सूद (sonu sood) ने सिविल सर्विस परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है।
इस बात की जानकारी सोनू सूद ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘करनी है आईएएस की तैयारी… हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी। ‘संभवम (SAMBHAVAM)’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं। ये सूद चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली की एक पहल है। इसके साथ ही एक्टर ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें मसीहा की फोटो के साथ कोचिंग के बारे में बहुत सी जानकारी दी हुई हैं।। फोटो पर लिखा है- ‘मैंने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ्त IAS कोचिंग स्कॉलरशिप देने का वादा किया है।

 

Details on http://soodcharityfoundation.org

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा Mumbai: निर्देशक अहमद खान की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक बन चुकी है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट नज़दीक आ […]