Coronavirus 2021 : मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में फिर देखी जा रही बढ़ोत्तरी - Update Now News

Coronavirus 2021 : मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में फिर देखी जा रही बढ़ोत्तरी

 

मुंबई । कोरोनावायरस (coronavirus) की स्थिति एक तरफ जहां पुणे में सुधर रही है, वहीं मुंबई में सक्रिय मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। राज्य के 134,747 बीमार मरीजों में से 18,764 सिर्फ मुंबई से ही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुणे दूसरे स्थान पर है, जहां 17,888 मामले दर्ज हुए हैं और इसके अलावा, 13,970, 11,453 और 10,545 मामलों की संख्या के साथ थाणे, कोल्हापुर और सांगली क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। यह राज्य के उन क्षेत्रों की सूची है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या दस हजार से अधिक है। जिन क्षेत्रों में मामलों की संख्या 5,000 से अधिक है, उनमें रत्नागिरी और सतारा है। यहां मामलों की संख्या क्रमश: 7,766 और 7,149 है। अब बारी आती है सिंधुदुर्ग की, जहां 5,372 सक्रिय मामले हैं। जिन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 500 से कम है, उनमें गोंडिया (197), यवतमाल (232), गढ़चिरौली (303), बुलढाणा (313) और नंदुरबार(395) शामिल हैं। राज्य में मामलों की संख्या 59,54,508 है, जबकि 116,674 लोगों की जानें जा चुकी हैं। यहां रिकवरी रेट इस वक्त 95.73 फीसदी पर बनी हुई है। अब तक 56,99,983 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग में ईरान को हुआ 270 अरब डॉलर का नुकसान, संयुक्त राष्ट्र में उठाई मुआवजे की मांग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग में ईरान को हुआ 270 अरब डॉलर का नुकसान, संयुक्त राष्ट्र में उठाई मुआवजे की मांग ईरानी राजदूत ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने का भी रखा प्रस्ताव जेनेवा। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान का दावा […]

अंडमान सागर में मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अंडमान सागर में मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता नाव में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी नागरिक सवार थे UNN । अंडमान सागर में मलेशिया जा रही एक नाव के समुद्र में पलटने से कम से कम 250 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में म्यांमार […]