पेगासस प्रकरण ‘वाटरगेट’ से अधिक खतरनाक : ममता बनर्जी - Update Now News

पेगासस प्रकरण ‘वाटरगेट’ से अधिक खतरनाक : ममता बनर्जी

 

UNN@ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी कराने का प्रकरण अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए ‘वाटरगेट’ प्रकरण से भी अधिक खतरनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पाईवेयर के दुरुपयोग के खिलाफ नागरिक समाज के लोगों, छात्रों और पत्रकारों को उठ खड़ा होना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि स्पाईवेयर लगाने वालों के पास प्रशांत किशोर और उनके बीच हुईं चुनाव रणनीति बैठकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी थी। बनर्जी ने कथित जासूसी को ‘‘महा-आपातकाल’’ करार दिया। मुख्यमंत्री ने यहां राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने सभी निष्पक्ष संस्थानों का राजनीतिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पेगासस, वाटरगेट स्कैंडल से भी अधिक खतरनाक है, यह महा-आपातकाल है। उल्लेखनीय है कि वाटरगेट प्रकरण अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की जासूसी कराए जाने से जुड़ा था और इसके चलते निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था। बनर्जी ने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेतृत्व) यहां तक कि अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर भी विश्वास नहीं करते। मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई लोगों के फोन टैप किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

CM Devendra Fadnavis : दक्षिण मुंबई के एअर इंडिया भवन में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, किराये पर दो सौ करोड़ (200 crore) रुपये की बचत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CM Devendra Fadnavis : दक्षिण मुंबई के एअर इंडिया भवन में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, किराये पर दो सौ करोड़ (200 crore) रुपये की बचत मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और किराये पर होने वाले भारी खर्च को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस […]

मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान हाजी अली, सायन सर्कल, माहिम और साकीनाका समेत प्रमुख जंक्शनों पर होंगे सुरक्षा सुधार मुंबई: बीएमसी ने मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 48 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने […]