BIGG BOSS OTT 2021 प्रीमियर नाइट पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ग्लैमर का तड़का , देखें वीडियो - Update Now News

BIGG BOSS OTT 2021 प्रीमियर नाइट पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ग्लैमर का तड़का , देखें वीडियो

 

Mumbai: ‘बिग बॉस ओटीटी’ की शुरुआत में मलाइका अरोड़ा ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका ‘परम सुंदरी’ गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी में काफी बोल्ड लग रही हैं। वीडियो देखकर लगता है कि आज प्रीमियर नाइट में काफी धमाल होने वाला है। बता दें, बिग बॉस ओटीटी को सलमान खान नहीं, बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। करण जौहर सिर्फ बिग बॉस ओटीटी को ही होस्ट करेंगे। बिग बॉस सिर्फ 6 हफ्ते तक ही ओटीटीटी पर आएगा और इसके बाद बिग बॉस 15 का सीजन शुरू होगा, जिसे खुद सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस में इस बार सिंगर नेहा भसीन, शमिता शेट्टी, फेमस सिंगर और वीजे अनुषा दांडेकर, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, दिव्या अग्रवाल, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, जीशान खान, नेहा मलिक और पवित्रा लक्ष्मी जैसे कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 का 5 अप्रैल को होगा सीधा प्रसारण: ब्रांड पार्टनर्स की घोषणा के साथ दर्शकों के साथ जुड़ाव का नया दौर शुरू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 का 5 अप्रैल को होगा सीधा प्रसारण: ब्रांड पार्टनर्स की घोषणा के साथ दर्शकों के साथ जुड़ाव का नया दौर शुरू मुंबई : इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म! भारतीय सिनेमा के शानदार जश्न के लिए मंच सज चुका है। 5 अप्रैल को होगा ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ […]