इंदौर में शुरू हुई वेब सीरीज 'पूर्णविराम', मुंबई के साथ ही शहर के कलाकार भी कर रहे हैं अभिनय - Update Now News

इंदौर में शुरू हुई वेब सीरीज ‘पूर्णविराम’, मुंबई के साथ ही शहर के कलाकार भी कर रहे हैं अभिनय

 

– महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर काउंटर अटेक है वेब सीरीज ‘पूर्णविराम’

Indore: इंदौर में ओटीटी वेब सीरीज ‘पूर्णविराम’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए मुंबई के ख्यात एक्टर्स सुब्रत दत्ता और गोविन्द नामदेव इंदौर पहुंच चुके हैं। मुंबई के कलाकारों के साथ ही इंदौर के भी एक्टर्स और टेक्नीशियन भी इस वेब सीरीज में शामिल है। इसके लिए वेब सीरीज का अधिकतम क्रू पहले से ही शहर में मौजूद है।
इंदौर के प्रोडक्शन हाउस ‘एम – एक्सपर्ट’ ने किया है प्रोड्यूस
‘पूर्णविराम’ को प्रोड्यूस किया है इंदौर के ही प्रोडक्शन हाउस ‘एम – एक्सपर्ट ने। इसके डायरेक्टर है सुबोध पांडे और हर्ष व्यास। इसके राइटर है सुबोध पांडे और मृदुल पांडे। साथ ही अन्य कलाकारों में मनीष वात्सल्य, खुशबू पुरोहित ने भी अहम भूमिका निभाई है।
सीरीज के पहले सीजन में रहेंगे 7 एपिसोड
डायरेक्टर सुबोध पांडे और हर्ष व्यास ने बताया कि “पूर्णविराम वेब सीरीज समाज में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर काउंटर अटेक है। इस वेब सीरीज में मुंबई के साथ ही इंदौर के बहुत सारे आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। सीरीज के पहले सीजन में 7 एपिसोड रहेंगे।”
इंदौर में 25 दिन होगी शूटिंग
इंदौर में पूर्णविराम वेब सीरीज की शूटिंग का करीब 25 दिन का शेड्यूल है। शहर की कई फेमस लोकेशन के साथ ही महेश्वर में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। वर्तमान में इंदौर शहर में फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की लगातार शूटिंग की जा रही है।

×
Date : 12 August 2021 Posted By : EDITOR
इंदौर में शुरू हुई वेब सीरीज ‘पूर्णविराम’, मुंबई के साथ ही शहर के कलाकार भी कर रहे हैं अभिनय
News Image

 

- महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर काउंटर अटेक है वेब सीरीज 'पूर्णविराम'

Indore: इंदौर में ओटीटी वेब सीरीज 'पूर्णविराम' की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए मुंबई के ख्यात एक्टर्स सुब्रत दत्ता और गोविन्द नामदेव इंदौर पहुंच चुके हैं। मुंबई के कलाकारों के साथ ही इंदौर के भी एक्टर्स और टेक्नीशियन भी इस वेब सीरीज में शामिल है। इसके लिए वेब सीरीज का अधिकतम क्रू पहले से ही शहर में मौजूद है।
इंदौर के प्रोडक्शन हाउस 'एम - एक्सपर्ट' ने किया है प्रोड्यूस
'पूर्णविराम' को प्रोड्यूस किया है इंदौर के ही प्रोडक्शन हाउस 'एम - एक्सपर्ट ने। इसके डायरेक्टर है सुबोध पांडे और हर्ष व्यास। इसके राइटर है सुबोध पांडे और मृदुल पांडे। साथ ही अन्य कलाकारों में मनीष वात्सल्य, खुशबू पुरोहित ने भी अहम भूमिका निभाई है।
सीरीज के पहले सीजन में रहेंगे 7 एपिसोड
डायरेक्टर सुबोध पांडे और हर्ष व्यास ने बताया कि "पूर्णविराम वेब सीरीज समाज में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर काउंटर अटेक है। इस वेब सीरीज में मुंबई के साथ ही इंदौर के बहुत सारे आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। सीरीज के पहले सीजन में 7 एपिसोड रहेंगे।"
इंदौर में 25 दिन होगी शूटिंग
इंदौर में पूर्णविराम वेब सीरीज की शूटिंग का करीब 25 दिन का शेड्यूल है। शहर की कई फेमस लोकेशन के साथ ही महेश्वर में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। वर्तमान में इंदौर शहर में फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की लगातार शूटिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो गांवों में ग्रामीणों से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में स्वामित्व अधिकार पंजीयन का कराएंगे निष्पादन धार जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात […]

Imtiaz Ali’s ‘O Saathi Re’, Starring Aditi Rao Hydari, Avinash Tiwary, and Arjun Rampal, Premieres December 4 on Netflix

📰 Generate e-Paper Clip Imtiaz Ali’s ‘O Saathi Re’, Starring Aditi Rao Hydari, Avinash Tiwary, and Arjun Rampal, Premieres December 4 on Netflix ~ A love story of a separating couple finding their way through the complexities of their relationship, and a love that was never equal ~ Mumbai : This December, Netflix brings to […]