गोवा में डबल इंजन सरकार लाने के लिए भाजपा को वोट दें : गृहमंत्री अमित शाह - Update Now News

गोवा में डबल इंजन सरकार लाने के लिए भाजपा को वोट दें : गृहमंत्री अमित शाह

 

पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि गोवा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा की सरकार की वजह से यह डबल इंजन सरकार होगी। शाह ने कहा, “पिछले दस वर्षो में भाजपा सरकार गोवा को विकास के रास्ते पर ले गई है। कल मुझे एक पत्रकार का फोन आया। मैंने उनसे कहा कि एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार सत्ता में आ रही है। शाह ने यह बयान दक्षिण गोवा में एक राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर के शिलान्यास समारोह में दिया। शाह ने यह भी कहा कि एक क्षेत्र के विकास के लिए, 20-25 वर्षो के निरंतर गैर-भ्रष्टाचार और एक दूरदर्शी शासन की आवश्यकता है। उन्होंने गोवा में लोगों से राज्य में भाजपा सरकार की वापसी का समर्थन करने का आग्रह किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “यदि आपके पास पांच साल का विकासोन्मुख शासन है और फिर आगे पांच साल भ्रष्टाचार से ग्रस्त सरकार है तो विकास आगे नहीं बढ़ता है। .. आपको 20-25 साल के निरंतर सुशासन की आवश्यकता है, तब आप बदलाव देख सकते हैं। शीर्ष पर मोदी हैं, लेकिन यहां आपको भाजपा सरकार की वापसी के लिए वोट करना होगा। गोवा को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए यह डबल इंजन वाली सरकार लानी होगी।

×
Date : 15 October 2021 Posted By : EDITOR
गोवा में डबल इंजन सरकार लाने के लिए भाजपा को वोट दें : गृहमंत्री अमित शाह
News Image

 

पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि गोवा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा की सरकार की वजह से यह डबल इंजन सरकार होगी। शाह ने कहा, "पिछले दस वर्षो में भाजपा सरकार गोवा को विकास के रास्ते पर ले गई है। कल मुझे एक पत्रकार का फोन आया। मैंने उनसे कहा कि एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार सत्ता में आ रही है। शाह ने यह बयान दक्षिण गोवा में एक राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर के शिलान्यास समारोह में दिया। शाह ने यह भी कहा कि एक क्षेत्र के विकास के लिए, 20-25 वर्षो के निरंतर गैर-भ्रष्टाचार और एक दूरदर्शी शासन की आवश्यकता है। उन्होंने गोवा में लोगों से राज्य में भाजपा सरकार की वापसी का समर्थन करने का आग्रह किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "यदि आपके पास पांच साल का विकासोन्मुख शासन है और फिर आगे पांच साल भ्रष्टाचार से ग्रस्त सरकार है तो विकास आगे नहीं बढ़ता है। .. आपको 20-25 साल के निरंतर सुशासन की आवश्यकता है, तब आप बदलाव देख सकते हैं। शीर्ष पर मोदी हैं, लेकिन यहां आपको भाजपा सरकार की वापसी के लिए वोट करना होगा। गोवा को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए यह डबल इंजन वाली सरकार लानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]