MP- मुख्यमंत्री चौहान 20 नवम्बर को करेंगे मिनी गोआ (Mini Goa) के नाम से मशहूर हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ - Update Now News

MP- मुख्यमंत्री चौहान 20 नवम्बर को करेंगे मिनी गोआ (Mini Goa) के नाम से मशहूर हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

 

हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ

इन्दौर # इंदौर संभाग के अंतर्गत खंडवा ज़िले में एक बार फिर से जल महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 20 नवम्बर 2021 को दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

×
Date : 20 November 2021 Posted By : EDITOR
MP- मुख्यमंत्री चौहान 20 नवम्बर को करेंगे मिनी गोआ (Mini Goa) के नाम से मशहूर हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ
News Image

 

हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ

इन्दौर # इंदौर संभाग के अंतर्गत खंडवा ज़िले में एक बार फिर से जल महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 20 नवम्बर 2021 को दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। 'जल महोत्सव' में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]