A CEO from Bengaluru murdered her four-year-old child.

बेंगलुरु की एक CEO ने आखिर क्यों की अपने चार साल के बच्चे की हत्या, क्या है चौंकाने वाली है वजह…यहां पढ़ें

बेंगलुरु। गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या के आरोप में बेंगलुरु की एक सीईओ की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। महिला ने अपने पूर्व पति को अदालत से मुलाक़ात का अधिकार दिए जाने के बाद बच्चे तक पहुंच से वंचित करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। गोवा पुलिस ने कर्नाटक पुलिस के साथ समन्वय में बेंगलुरु स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की 39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि अदालत ने आरोपी को निर्देश दिया था कि वह अपने पूर्व पति को सप्ताह में एक बार रविवार को बच्चे से मिलने की अनुमति दे। महिला का पूर्व पति एक नामी कंपनी में काम करता है। अदालत के फैसले के बाद आरोपी महिला गोवा चली गई थी। उसने कथित तौर पर कैंडोलिम-उत्तरी गोवा में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना तब सामने आई जब हाउसकीपिंग स्टाफ को उस कमरे में खून के धब्बे मिले, जिसमें वह रुकी थी। चेक आउट करने के बाद आरोपी महिला बेंगलुरु जाने के लिए एक बड़ा सूटकेस लेकर निकली थी। जब वह टैक्सी में चढ़ रही थी, होटल के कर्मचारी ने, जिसने उसके बेटे को देखा था, बच्चे के बारे में पूछताछ की। आरोपी महिला ने स्टाफ को बताया कि बेटे को एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया गया है और वह होटल से चला गया। हालांकि, जब हाउसकीपिंग स्टाफ ने उसके कमरे में खून के धब्बे देखे तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को बुलाया। होटल से जानकारी मिलने के बाद गोवा पुलिस को टैक्सी ड्राइवर का संपर्क नंबर मिला। पुलिस ने ड्राइवर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस स्टेशन को देखने पर उससे रुकने के लिए कहा। तदनुसार, टैक्सी चालक ने इमंगला पुलिस स्टेशन के पास वाहन रोक दिया। गोवा पुलिस ने कर्नाटक पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को बच्चे का शव कार की डिग्गी में सूटकेस के अंदर मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया। गोवा पुलिस ने सूचना सेठ की ट्रांजिट रिमांड ले ली है।

×
Date : 10 January 2024 Posted By : EDITOR
बेंगलुरु की एक CEO ने आखिर क्यों की अपने चार साल के बच्चे की हत्या, क्या है चौंकाने वाली है वजह…यहां पढ़ें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]