A magnitude 7 earthquake struck California early in the morning

कैलिफोर्निया में सुबह सुबह 7 की तीव्रता से आया भूकंप, 53 लाख लोगों पर मंडराया संकट

 

कैलिफोर्निया में सुबह सुबह 7 की तीव्रता से आया भूकंप, 53 लाख लोगों पर मंडराया संकट

कैलिफोर्निया । अमेरिका के कैलिफोर्निया में सुबह सुबह बहुत जोरदार भूकंप आया। करीब 7 की तीव्रता से वाले इस भूकंप की वजह से 53 लाख लोगों पर संकट पर आ गया। भूकंप के जोरदार झटकों से अमेरिका सहम गया। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ग्रोसरी स्टोर में रखा सामान गिर गया। आनन-फानन में स्कूलों में बच्चों को डेस्क के नीचे बैठाया गया। अमेरिकी पश्चिमी तट पर रह रहे 53 लाख लोगों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी करनी पड़ी।
भूकंप के कुछ देर बाद ही उत्तरी कैलिफोर्निया में लोगों के फोन पर राष्ट्रीय मौसम सेवा की तरफ से सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इस चेतावनी में कहा गया था कि आपके तट के पास तेज लहरें और समुद्री बहाव देखने को मिल सकता है। आप खतरे में हैं। तुरंत समुद्र किनारे से हट जाएं। किसी ऊंची जगह पर चले जाएं या फिर अंदरूनी इलाकों में चले जाएं। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में सांता क्रूज़ में प्रशासन ने मुख्य समुद्र तट को खाली करवा दिया और पुलिस ने जगह-जगह पर टेप लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप सुबह (गुरुवार स्थानीय समयानुसार) 10:44 बजे फेरंडेल शहर के पश्चिम में आया। फेरंडेल, हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है। ये जगह ओरेगॉन सीमा से 209 किलोमीटर दूर है। भूकंप के झटके दक्षिण सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। सैन फ्रांसिस्को यहां से 435 किलोमीटर दूर है। यहां लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती हिलती हुई महसूस की। इसके बाद भूकंप के कई छोटे-छोटे झटके भी आए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]